scriptआस्था का सफर, पंचक्रोशी यात्रा : 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे उज्जैन की परिक्रमा… | Devotees involved in five Kosi passes | Patrika News

आस्था का सफर, पंचक्रोशी यात्रा : 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे उज्जैन की परिक्रमा…

locationउज्जैनPublished: Apr 12, 2018 12:39:28 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

१५ हजार से अधिक श्रद्धालु हाथ लकडिय़ा चंदन की, जय बोलो यशोदानंदन की… का जयघोष करते हुए आस्था के सफर पर निकल पड़े थे।

patrika

mahakal darshan,

उज्जैन. वैशाख कृष्ण दशमी से आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा की विधिवत शुरुआत तो बुधवार को हुई, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी समय से पूर्व ही १५ हजार से अधिक श्रद्धालु हाथ लकडिय़ा चंदन की, जय बोलो यशोदानंदन की… का जयघोष करते हुए आस्था के सफर पर निकल पड़े थे। सबसे आगे चल रहा यात्रियों का जत्था देर शाम को बिल्वकेश्वर पड़ाव अम्बोदिया पहुंच गया था।

पंचक्रोशी यात्रा की विधिवत शुरुआत बुधवार हुई है, लेकिन अनेक श्रद्धालुओं ने सोमवार को यात्रा प्रारंभ कर दी थी। इन यात्रियों का जत्था तीसरे पड़ाव पर पहुंच चुका था। वैसे बुधवार को भी अनेक श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान करने के बाद पटनी बाजार स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर में पूजा-अर्चना कर बल प्राप्त किया। इधर निर्धारित तिथि से पहले यात्रा पर निकल चुके १५ हजार से अधिक यात्री पड़ाव दर पड़ाव पार कर आगे बढ़ते जा रहे हैं। हाथ लकडिय़ां चंदन की, जय बोलो यशोदानंदन की… का घोष करते हुए तीसरे पड़ाव बिल्वकेश्वर तक पहुंच चुके थे। वहीं मंगलवार को आस्था की यात्रा पर निकले यात्रियों ने देर शाम तक दूसरे पड़ाव करोहन में डेरा जमा लिया था।

पीने के पानी की दिक्कत
प्रतिवर्ष ग्रामीणजन समय से पूर्व यात्रा प्रारंभ कर देते हैं। जिला पंचायत की ओर से इसे ध्यान में रखकर इंतजाम भी किए जाते हैं। समय के पहले यात्रा शुरू होने की स्थिति पर करोहन-बिल्वकेश्वर पड़ाव पर पेयजल लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को खिलाए पोहे
पंचक्रोशी यात्रा में संस्था और संगठनों का सेवा कार्य जारी है। नामदेव वैष्णव छीपा समाज द्वारा पिंगलेश्वर पड़ाव पर यात्रियों को पोहा वितरित किया गया। इस अवसर पर शांतिलाल नामदेव, सत्यनाराण धारीवाल,भूपेंद्र नागर,दयाशंकर बग,राहुल नामदेव, सचिन नामदेव, योगेंद्र नामदेव, अजय नामदेव, नितेश नामदेव, हेमलता नामदेव, प्रिया नामदेव, सुषमा नामदेव, रजनी नामदेव तारा नामदेव मौजूद थे। समाज ने मंच बनाकर यात्रियों सेवा भी की।

भोजन प्रसादी बांटी
सिंध यूथ फाउंडेशन ने पंडाल लगाकर पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई गई। समग्र सिन्धी समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने पिंगलेश्वर पड़ाव के पास पंडाल में पंचक्रोशी यात्रियों का स्वागत किया। महेश परियानी, नरेश धनवानी ने बताया लंगर में विनय दीक्षित, अमित कावडिय़ा, शिवा कोटवानी, उल्लास वैघ, संतोष लालवानी, दीपक वाधवानी, रमेश समदानी, दौलत खेमचंदानी, पुष्पा कोटवानी, अनिता राजवानी, सोनिया नाथानी, राजकुमार परसवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सेवा की।

८० वर्षों से सेवा कार्य
पाटीदार समाज द्वारा इंदौर रोड स्थित राघोपिपल्या में ८० वर्षों से सेवा कार्य किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों के लिए नहाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी ग्राम राघोपिपल्या में पाटीदार समाज के लोगों द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों के लिए सेवा की गई। यात्रियों के लिए भोजन बनाने के लिए लकड़ी तथा कंडे भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर उमेशसिंह सेंगर, मनोहरलाल पाटीदार, नारायण पटेल, कैलाश पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, दिनेश पाटीदार, सुंदरलाल पाटीदार, कैलाश सेठी, मानसिंह पाटीदार, तोलाराम पाटीदार, प्रमोद पाटीदार, हीरालाल पाटीदार, मनोज पटेल, ओंकार लाल,सतीश पटेल, मुकेश पाटीदार ने सेवा की।

धर्म ध्वजा यात्रा भी
पंचक्रोशी में प्रतिवर्षा अनुसार धर्म ध्वजा यात्रा का आयोजन भी किया गया है। पंचक्रोशी यात्रा आंरभ स्थल नागचंद्रेश्वर महादेव पटनी बाजार में पूजन के बाद ध्वज यात्रा पंचक्रोशी के लिए रवाना हुई। रामदास महाराज, कथाकार भावना दीदी, देवनारायण मीणा, प्रतापसिंह हाड़ा, राजेश परमार, दिनेश प्रजापति, वासुदेव शर्मा, मुकेश रघुवंशी, चन्द्रमोहन परमार, शांतिलाल वाघेला, गोपाल चौधरी, विजय शर्मा, लखन मालवीय, देवेंद्र शर्मा मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो