संघ को यह चिंता सता रही
प्रदेश में भाजपा सरकार जाने के बाद संघ को यह चिंता सता रही है कि कहीं इस चुनाव में पार्टी को सीटों का बड़ा नुकसान ना हो जाएं। इसके लिए संघ के पदाधिकारी मैदान में उतर गए हैं। टोली के रूप में बस्ती क्षेत्रों में घूमने के साथ उच्च वर्ग के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका स्वरूप गैरराजनीतिक रहता है लेकिन उद्देश्य साफ है कि नरेंद्र मोदी को लक्ष्य में रखकर ही मतदान किया जाएं। अब देखना है संघ कि ये सक्रियता भाजपा के पक्ष में कितना माहौल बना पाती है। हाल ही में संघ के विभाग प्रचारक विनय दीक्षित ने एक निजी कोचिंग संस्थान में पहुंचकर मेरा वोट देश के लिए विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम किया। इसमें १५० छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एेसे आयोजनों के जरिए समाज के बीच संघ नेता
– मेरा वोट देश के लिए…युवा संवाद।
– राष्ट्र पहले, बाकी सबकुछ बाद में…आओ बनाएं अखंड भारत।
– प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए सीधा संवाद
– मोदी की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रसारण।
– लोगों को जुटाकर हिंदूत्व के मुद्दे पर उनका ब्रैनवॉश व पक्ष में माहौल।
– बस्ती क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक मोदी सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।