12 अप्रेल को राहु केतु बदलेंगे राशि
हमेशा वक्र गति से चलने वाले राहु केतु दोनों ही अपनी राशि एक साथ बदलते हैं, वर्तमान में राहु वृषभ तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचरस्थ है, 12 अप्रेल के दिन में 12.20 पर राहु का वृषभ राशि छोडक़र मेष राशि में प्रवेश होगा वहीं केतु का वृश्चिक राशि को छोडक़र तुला राशि में प्रवेश होगा।
किस राशि पर क्या प्रभाव होगा
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग राशि पर ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव का गोचर अनुक्रम होता है। मेष राशि पर राहु का परिभ्रमण 18 माह का रहेगा मेष राशि का स्वामी मंगल है और नैसर्गिक दृष्टिकोण से राहु मंगल की शत्रुता रहती है ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन तथा राजनीति में उठापटक की स्थिति बनेगी। वहीं भूमि, भवन से संबंधित निर्माण कार्य करें, अभिवृद्धि का भी संकेत मिलेगा यही नहीं राहु के मेष राशि पर गोचर करने से तापमान में वृद्धि तथा प्राकृतिक परिवर्तन दिखाई देगा।
तुला राशि के केतु का प्रभाव
केतु का तुला राशि में प्रवेश भी 18 माह का रहेगा तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र की राशि में केतु का गोचर करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि नैसर्गिक दृष्टिकोण से शुक्र केतु का मित्र है, इस दृष्टि से बहुत से क्षेत्रों में अनुकूलता के साथ सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिकता का भी दबदबा रहेगा। कला तथा निर्देशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन तथा श्रेष्ठ जनों के आगमन की स्थिति बनेगी।
29 अप्रेल को शनि का मकर राशिफल कुंभ राशि में होगा प्रवेश
ग्रह गोचर की गणना का आधार पर देखें तो वर्तमान में शनि मकर राशि पर गोचर कर रहे हैं, शनि का एक राशि पर गोचर तकरीबन ढाई वर्ष का होता है 29 अप्रेल को दिन में शनि का मकर राशि को छोडक़र कुंभ राशि में प्रवेश होगा। कुंभ राशि का यह प्रवेश काल 29 अप्रेल से लेकर 12 जुलाई तक रहेगा अर्थात तकरीबन 72 दिन के इस प्रवेश काल का शुभ प्रभाव जनमानस तथा सांसारिक दृष्टिकोण से दिखाई देगा। 12 जुलाई के बाद शनि पुन: वक्री होंगे और मकर राशि पर गोचर करेंगे। गोचर का यह समय 23 अक्टूबर तक विशेष रूप से दिखाई देगा। 12 जुलाई के बाद वक्र गति का शनि पुन: मकर राशि में होकर अलग-अलग प्रकार के रोगों की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। संभवत: यह संक्रमण को पुनस्र्थापित कर सकता है, इस दृष्टिकोण से जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा।