scriptदो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर, एक गंभीर घायल | Dispute between two sides, stone stunned, one seriously injured | Patrika News

दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर, एक गंभीर घायल

locationउज्जैनPublished: Jan 21, 2020 12:46:12 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

दोनों पक्षों की ओर से 19 पर प्रकरण दर्ज

Dispute between two sides, stone stunned, one seriously injured

दोनों पक्षों की ओर से 19 पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन. महिदपुर में रविवार रात 10 बजे बारात में नाचने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। पत्थरबाजी में एक युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 19 लोगों पर क्रॉस कायमी कर ली है।
महिदपुर थाने के उपनिरीक्षक राहुल रावत ने बताया कि मालीबाखल के कालूराम (24) पिता बाबूलाल माली की शादी बेड़ावन में हो रही है। उसी का बाना रविवार रात को निकल रहा था। इसी दौरान कसाई बाखल में नाचने की बात को लेकर वहां खड़े कुछ लोगों से बाने वालों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कन्हैयालाल (26) पिता वर्दीलाल को सिर में गंभीर चोट आई। कन्हैयालाल कालूराम का मामा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी कर ली है। पहले पक्ष से अदनान पिता अयाज शेख की शिकायत पर सिद्धार्थ, कपिल, चिंटू, शैलू, रोहित, जितेंद्र, कालू कंट्रोल वाला, नीरज, सागर पर तो दूसरे पक्ष की लीलाबाई (40) पति बाबूलाल माली निवासी मालीबाखल की शिकायत पर अदनान शेख, मुक्कू, खालिद, वाहिद, इरशाद, कालू कसाई, याकूब कसाई, मुस्तकीम रंगरेज, सैयद एजाज अली, फिरोज खान सभी किला निवासी महिदपुर पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो