scriptसिंहस्थ की जमीन पर शराबखोरी, चल गया प्रशासन का बुलडोजर | Drinking on Simhastha's land | Patrika News
उज्जैन

सिंहस्थ की जमीन पर शराबखोरी, चल गया प्रशासन का बुलडोजर

नगर निगम ने बडऩगर रोड पर बने माली ढाबा, वेलकम ढाबा और पंजाबी तड़का को गिराया

उज्जैनJan 03, 2020 / 12:35 am

anil mukati

सिंहस्थ की जमीन पर शराबखोरी, चल गया प्रशासन का बुलडोजर

नगर निगम ने बडऩगर रोड पर बने माली ढाबा, वेलकम ढाबा और पंजाबी तड़का को गिराया

उज्जैन. माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तारतम्य में प्रशासन की ओर से अवैधानिक रूप से खोले गए ढाबों को गिराने की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। निगम गैंग ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बडऩगर रोड पर तीन ढाबों को जमींदोज कर दिया। तीनों ढाबे सिंहस्थ के लिए आरक्षित भूमि पर बने हुए थे। इनके निर्माण की न तो अनुमति थी और न ही जमीन का डायवर्सन करवाया गया था। यहां शराबखोरी भी हो रही थी। करीब चार घंटे चली कार्रवाई में बगैर किसी विवाद में ढाबों को ढहा दिया गया।
निगम द्वारा बडऩगर रोड पर बने माली ढाबा, वेलकम ढाबा और पंजाबी तड़का ढाबे को गिराया गया। गुरुवार दोपहर २ बजे के करीब पुलिस और प्रशाासनिक अधिकारियों के साथ निगम गैंग इन ढाबों पर पहुंची। सबसे पहले माली ढाबे पर कार्रवाई की गई। यह ढाबा सिंहस्थ जमीन पर बना हुआ था और न ही इसके निर्माण की अनुमति थी। अधिकारी जब यहां पहुंचे तो ढाबे पर कोई नहीं थी। लिहाजा फोन करके ढाबा संचालक को बुलाया गया और उसके सामान का हटाने को कहा। ढाबे से सामान हटाने के बाद जेसीबी की मदद से ढाबा गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। करीब पौन घंटे पर निगम की टीम बडनगर रोड पर ही बने वेलकम ढाबे पर पहुंची। यहां पर ढाबा संचालक से सिंहस्थ जमीन पर व्यावसायिक उपयोग के चलते डायवर्सन की जानकारी मांगी गई। ढाबा संचालक द्वारा इसकी अनुमति नहीं दिए जाने पर तोडऩे के आदेश दिए गए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी भी दस्तावेजों के साथ मौजूद थी। पुलिस द्वारा पहले से ही पहले इन ढाबों के बारे में जानकारी जुटा ली गई थी। लिहाजा दस्तावेज नहीं होने पर ढाबा संचालक किसी तरह के विवाद नहीं कर पाए। इसके बाद निगम ने बडऩगर रोड पर पंजाबी तड़का ढाबे को गिराया गया। यह ढाबा सुखविंदर खनूजा का है, जिसने पिछले दिनों सुपारी देकर अपनी प्रेमिका को इंदौर के बदमाशों के माध्यम से वाहन से कुचलवाकर मार दिया था। फिलहाल सुखविंदर जेल में बंद है। तीनों ढाबों के गिराने की कार्रवाई के दौरान सीएसपी हंसराज हंस, महाकाल टीआई गगन बादल सहित निगम इंजीनियर सुबोध जैन मौजूद थे।
युवराज ढाबे पर पहुंचे तो मिले डायवर्सन के दस्तोवज
बडऩगर रोड पर तीन ढाबे गिराए जाने के बाद निगम की गैंग ने चिंतामण मार्ग की तरफ रुख किया। यहां पर युवराज ढाबे के अवैध रूप से बने होने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। जब अधिकारी यहां पहुंचे और ढाबा संचालक से दस्तावेज मांगे तो उसने जमीन डायवर्सन के दस्तावेज दिखा दिए। हालांकि निर्माण की अनुमति नहीं थी। इसके चलते अब निगम द्वारा ढाबा संचालक को नोटिस दिया जाएगा।
ढाबों पर रोज रात में हो रही थी पार्टी
बडऩगर रोड पर गिराए गए तीनों ढाबों पर रोज रात में शराब पार्टी हो रही थी। मौके पर जब निगम टीम पहुंची तो यहां शराब की बोतल व अन्य सामान रखे हुए थे। इस पर पुलिस ने अवैधानिक रूप से ढाबों पर शराब बिकने की आशंका भी जताई।
चोरी की बिजली से चल रहा था ढाबा
निगम ने जब माली ढाबे को गिराने की कवायद शुरू की तो यहां अधिाकरी बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे। मीटर जला होकर बंद पड़ा था। वहीं जब वायरिंग की जांच की तो पास में डीपी से अवैध कनेक्शन कर बिजली ली जा रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो