scriptvideo : राम-रावण के बीच घोर युद्ध, फिर चलाया तीर और जल गया दशानन | Dussehra Mahotsav, Ram made an arrow to end Ravana | Patrika News

video : राम-रावण के बीच घोर युद्ध, फिर चलाया तीर और जल गया दशानन

locationउज्जैनPublished: Oct 18, 2018 09:16:55 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

भगवान श्रीराम और रावण के बीच घोर युद्ध हुआ। दशानन दहाड़ मारकर हंस रहा था, तो हनुमानजी उनकी लंका को तहस-नहस कर रहे थे।

patrika

Ravana,Mahakal Temple,mahakal sawari,Dussehra festival,Dashanan,mahakal darshan,mp dashanan,dussehra parv,dussehra 2018,

उज्जैन. भगवान श्रीराम और रावण के बीच घोर युद्ध हुआ। दशानन दहाड़ मारकर हंस रहा था, तो हनुमानजी उनकी लंका को तहस-नहस कर रहे थे। मैदान में काफी देर युद्ध चला, उसके बाद भगवान श्रीराम ने तीर चलाया, जो सीधा दशानन की नाभि में जा लगा, तभी धूं-धूं करता हुआ दशानन का पुतला जल उठा। जोरदार आतिशबाजी और रंगारंग आयोजन के बीच बुराई के प्रतिक का दहन होते ही सभी ने विजयादशमी पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी।

दशहरा मैदान : आभूषणों से सज्जित दशानन का किया दहन
गुरुवार शाम 7 बजे दशहरा मैदान पर लाला अमरनाथ स्मृति दशहरा महोत्सव में स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या, रंगारंग आतिशबाजी हुई। प्रतिवर्षानुसार भगवान महाकालेश्वर की सवारी इस वर्ष भी दशहरा मैदान पहुंची, जहां कलेक्टर द्वारा परंपरानुसार सवारी का पूजन किया गया। रावण दहन के पहले आतिशबाजी भय्यू खां देवास, सीताराम ग्वालियर और इब्राहिम बंदूकवाला द्वारा की गई। भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की सवारी का विधिवत पूजन किया गया। समारोह में ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा ग्रुप द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। संचालन अनामिका शर्मा द्वारा किया गया।

शिप्रा तट : आतिशबाजी का धुंआधार मुकाबला
शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला प्रांगण में गुरुवार को दशहरा महोत्सव रावण के पुतले का दहन किया गया। दर्शकों को जमीनी एवं आकाशीय आतिशबाजी का मुकाबला भी देखने को मिला। भगवान राम, लक्ष्मण की सवारी व देवगुरु बृहस्पति महाराज की पालकी पूजन किया गया। भगवान श्रीराम एवं रावण के मध्य संवाद भी हुए। समारोह में धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया। विजयादशमी महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि रामघाट तट पर स्थित कार्तिक मेला प्रांगण में रावण दहन किया गया। राम भय्या यादव व प्रेमनारायण यादव की स्मृति में आयोजित रावण दहन से पहले 6.30 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर जमीनी एवं आकाशीय आतिशबाजी का मुकाबला ओमप्रकाश भाई ग्वालियर एवं सीताराम के बीच हुआ।

उन्हेल रोड : रावण दहन से पहले हुआ युद्ध
गुरुवार को रात 8 बजे उन्हेल रोड चौराहा भैरवगढ़ पर राम नवयुवक मंडल द्वारा रावण दहन किया गया। रावण दहन से पहले राम के साथ युद्ध हुआ। क्षेत्र में राम-लक्ष्मण की सवारी निकाली गई। बैंडबाजों के साथ रामजी की सवारी दहन स्थल पहुंची।

19 को भी होगा रावण दहन
शहर में वर्षों से दशहरे के दूसरे दिन भी रावण दहन की परंपरा बनी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। नानाखेड़ा दशहरा उत्सव समिति के अभिषेक सिसौदिया ने बताया कि 19 अक्टूबर को रंगारंग आतिशबाजी के साथ नानाखेड़ा स्टेडियम पर 101 फीट के रावण का दहन होगा। अंकपात रावण दहन समिति द्वारा शुक्रवार को बड़ा राममंदिर अंकपात चौराहे पर रावण दहन होगा। जानकारी विजय पटेल ने दी। भैरवगढ़ सिद्धवट मैदान पर 19 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे सिद्धवट युवा मंच द्वारा 101 फीट ऊंचे रावण का दहन रंगारंग आतिशबाजी के साथ होगा। जानकारी सिद्धवट युवा मंच के अध्यक्ष पं. राघवेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री महंत राजेंद्र भारती, राहुल नामदेव ने दी।

राम के तीर से रावण के दो टुकडे़ हो जाएंगे
शास्त्रीनगर मैदान में 20 अक्टूबर को रावण दहन होगा। भगवान श्री राम की सवारी शास्त्रीनगर मैदान पहुंचेगी। इसके बाद हनुमान गदा से लंकेश रावण पर प्रहार करेंगे। हनुमान के बाद भगवान राम का तीर लगते ही लंकापति रावण जलता हुआ दो भागों में विभक्त हो जाएगा। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के आयोजक विजयसिंह दरबार ने बताया कि शास्त्रीनगर मैदान में शनिवार को लंकेश के पुतले का दहन शाम 7 बजे आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो