scriptइस महिला पर भारी पड़ गई बिजली कंपनी की लापरवाही | Electricity company negligence on this woman | Patrika News

इस महिला पर भारी पड़ गई बिजली कंपनी की लापरवाही

locationउज्जैनPublished: Oct 12, 2019 12:10:11 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

बिजली कंपनी की लापरवाही से शुक्रवार दोपहर एक एक अधेड़ महिला की मौत खेत में टूटकर गिरे तार के कारण हो गई तथा उसको बचाने आई एक महिला झुलस गई।

patrika

बिजली कंपनी की लापरवाही से शुक्रवार दोपहर एक एक अधेड़ महिला की मौत खेत में टूटकर गिरे तार के कारण हो गई तथा उसको बचाने आई एक महिला झुलस गई।

माकड़ौन. बिजली कंपनी की लापरवाही से शुक्रवार दोपहर एक एक अधेड़ महिला की मौत खेत में टूटकर गिरे तार के कारण हो गई तथा उसको बचाने आई एक महिला झुलस गई।
उपनिरीक्षक पवन वास्कले ने बताया गायत्रीबाई उर्फ मुन्नीबाई (५५) पति रामकिशन गुप्ता निवासी सर्राफा बाजार, माकड़ौन बरोठिया रोड पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पालीवाल के खेत में सोयाबीन बीन रही थी, जहां दोपहर करीब १२.४५ बजे खेत में टूटे पड़े बिजली के तार में अचानक करंट आने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। साथ ही समीप बकरी चरा रही कमलाबाई (६०) पति उमरावसिंह मुन्नीबाई को बचाने में घायल हो गई। इनका प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र माकड़ौन में करवा कर उज्जैन रेफर किया गया। मृतका का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण 3 महीने पहले नांदेड़ में भी युवा किसान की मौत खेत में पड़े तार की चपेट में आने से हो गई थी, लेकिन जवाबदार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। शुक्रवार को भी जब उक्त घटना के बारे में कनिष्ठ यंत्री प्रथम वीरेंद्र रावत से चर्चा करना चाहि तो उनका मोबाइल बंद मिला। कनिष्ठ यंत्री द्वितीय हिमेश बंसल से जानकारी चाही तो उनका कहना था कि उक्त घटनास्थल हमारे क्षेत्र में नहीं आता है
इस बारे में हमारे सूत्रों से जानकारी में पाया कि उक्त तार कांथड़ी उपकेंद्र के थे जो रात 2.45 से सुबह 6.45 तथा दोपहर में 12.45 पर शुरू किए जाते हैं। सुबह 6.45 पर कांथड़ी उपकेंद्र बंद करने के बाद तार टूट कर गिर गए थे। इन्हें दोपहर 12.45 बजे फिर चालू करते ही हादसा हो गया।
इधर ड्यूटी डॉक्टर ऋषिराज कुंभकार ने बताया कि मुन्नीबाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार देकर उज्जैन रेफर किया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पालीवाल ने बताया हमने गुरुवार को ही सोयाबीन काटकर मशीन से निकाली थी। उसके बाद हम वहां नहीं गए। संभवत: शुक्रवार सुबह ही तार टूटे होंगे। इधर डीई तराना विकास कुमार को कई बार फोन लगाए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो