scriptसबसे पहले महाकाल को बंधी राखी, इसके बाद शहर ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व | First Rakhi tied to Mahakal, celebrated Raksha Bandhan festival | Patrika News

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी, इसके बाद शहर ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

locationउज्जैनPublished: Aug 15, 2019 01:18:52 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

– हर त्योहार की शुरुआत बाबा के आंगन से करने की परंपरा

patrika

Mahakal Temple,ujjain mahakal,ujjain mahakal temple,Ujjain Mahakal Mandir,

उज्जैन. राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार से ही हर त्योहार की शुरुआत होती है। रक्षाबंधन का पर्व सबसे पहले महाकाल के आंगन में मनाया गया, इसके बाद पूरे शहर ने इसे मनाया। सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल को राखी बांधी गई, इसके लिए विशेष तौर पर इंदौर से बड़ी राखी तैयार करके यहां लाई गई। साथ ही शहर में भी कई लोग बाबा के लिए राखी तैयार करते हैं। उन्होंने भी वे राखियां उन्हें अर्पण कीं।

 

patrika

सवा लाख लड्डुओं का महाभोग
रक्षाबंधन पर भस्म आरती के पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व भजन भी हुए। पुजारी पं. अमर शर्मा ने बताया कि मंदिर की परंपरानुसार रक्षाबंधन के दिन भगवान महाकाल को राखी बांधने के साथ सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाने की भी परंपरा है।

गर्भगृह और नंदी हॉल में सजावट
गर्भगृह और नंदी हॉल में फूलों की आकर्षक सजावट भी की गई। 15 अगस्त को अलसुबह लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इसके बाद सुबह 7 बजे से मंदिर प्रांगण में श्री वीर हनुमान भक्त मंडल के पं. जस्सु गुरु के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड व भजनों का आयोजन किया गया।

 

patrika

बड़े गणेश को बंधी 145 मीटर की तीन रंगों से सजी राखी
रक्षाबंधन पर शहर ही नहीं, वरन देश-विदेश में रहने वाली भगवान गणपति की बहनें उन्हें हर साल राखी भेजती हैं। वहीं शहर की मिनी सुखनानी द्वारा बड़े गणपति के लिए इस वर्ष 145 मीटर की तीन रंगों की विशेष राखी बनाई है। मिनी पिछले 9 वर्षों से महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़े गणेश को राखी बांधती आ रही हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व होने से मिनी ने तिरंगा स्वरूप में राखी तैयार की है। इसमें भगवान श्रीगणेश पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं।

प्रो. सोनी 19 साल से बना रही गणेशजी की राखी
निजी कॉलेज की प्रोफेसर गिरिजेश सोनी 19 वर्षों से बड़े गणेशजी के लिए खुद राखी बना रही हैं। इस बार भी उन्होंने भारत के नक्शे वाली भव्य राखी तैयार की है, पूरा परिवार इसमें सहभागिता करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो