scriptगैंगस्टर विकास दुबे के कई साथियों का पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर, डर के मारे किया सरेंडर! | Gangster Vikas Dubey surrenders due to fear of encounter | Patrika News

गैंगस्टर विकास दुबे के कई साथियों का पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर, डर के मारे किया सरेंडर!

locationउज्जैनPublished: Jul 09, 2020 05:33:11 pm

Submitted by:

Faiz

एनकाउंटर के डर से गैंगस्टर विकास दुबे ने किया सरेंडर!

news

गैंगस्टर विकास दुबे के कई साथियों का पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर, डर के मारे किया सरेंडर!

उज्जैन/ मोस्टवांटेड पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। इसे लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है कि, उसने खुद को सरेंडर किया है या फिर उसे मध्य प्रदेश पुलिस ने खुद गिरफ्तार किया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो विकास दुबे ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी से बुलंद आवाज करते हुए कहा था कि, वो विकास दुबे है… कानपुर वाला। फिलहाल, अगर विकास ने खुद को सरेंडर किया है, तो इसके पीछे का कारण उसे अपनी मौत का डर भी हो सकता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा- ‘क्रोनोलॉजी समझिए, गृहमंत्री का है कानपुर कनेक्शन’


यूपी पुलिस कर चुकी है साथियों के एनकाउंटर

क्योंकि, एक तरफ जहां मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों की पुलिस और देशभर की खूफिया एजेंसियां उसे जिंदा या मुर्दा ढूंढने में दिन रात जुटी हुईं थी। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके कई साथियों का एनकाउंटर भी कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान विकास के दो राइट हैंड माने जाने वाले प्रभात को कानपुर के पनकी और बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इससे पहले बुधवार की सुबह विकास के खास गुर्गे अमर दुबे हमीरपुर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था। ऐसे में विकास को डर था कि, अगर वो सीधे तौर पर पुलिस गिरफ्त में आ गया तो पुलिस उसका भी एनकाउंटर करने में देर नहीं करेगी।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7uwmon?autoplay=1?feature=oembed

इसलिए महाकाल की शरण को माना सबसे सुरक्षित स्थान

इन सभी परिस्थियों को देखते हुए जानकारों का ये अनुमान है कि, विकास ने अपनी जान बचाने के लिए ही उत्तर प्रदेश को छोड़कर मध्य प्रदेश में सरेंडर करना चुना। जानकार ये भी मान रहे हैं कि, इसी लिए उसने धार्मिक स्थल को सरेंडर के लिए प्राथमिकता दी। क्योंकि, ये एक ऐसा स्थान है, जहां कोई उसका एनकाउंटर नहीं कर सकता था। यहां से चर्चा में आने के बाद उसपर पुलिस का जानलेवा जोर नहीं चल सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो