उज्जैन जिले के ग्राम जगोटी में बुधवार सुबह विवाह समारोह में छाई खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। यहां विक्रम (47) पिता सेवाराम आंजना के बेटे रणजीतसिंह के विवाह का आयोजन था। पूरा परिवार माता पूजन कार्यक्रम में शामिल था। जुलूस घर से 100 मीटर दूर मउड़ी फंटा पहुंचा था, इसी दौरान हर्ष फायर में चली गोली विक्रम आंजना को लगी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुल्हे के पिता की मौत से परिवार रोना-पीटना शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि माता पूजन जुलूस के दौरान दो बंदूकधारी शामिल थे। किसकी बंदूक से गोली चली अभी इसका पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में प्रत्यदर्शियों के बयान ले लिए हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम में पता चलेगा कि कितनी गोली लगी है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या खुद की बंदूक से गोली चली है या किसी अन्य व्यक्ति ने चलाई है।
राघवी थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान ने बताया कि विक्रम आंजना के बेटे रणजीतसिंह का माता पूजन का कार्यक्रम था। माता पूजन के जुलूस गांव में निकला था। इसी दौरान सुबह 10.30 बजे के करीब हर्ष फायर के दौरान चली गोली से विक्रम की मौत हो गई। मौके से बंदूक के खाली खोके भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।
पहले भी हुई कई वारदात शादी में हर्ष फायर करने भिड़े बाराती, दो नाली बंदूक का ट्रिगर दबा, वीडियोग्राफर के सीने से पार हो गई गोली
फोटो खींचने में विवाद के बाद दूल्हे के जीजा ने बंदूक से वीडियोग्राफर की थी हत्या
बिना नशे, बिना बंदूक के शादी में आएं हमें खुशी होगी
पापा की लाइसेंसी बंदूक से बेटे की मौत,दो माह पहले हुई थी शादी