scriptहेल्थ टिप्स : अपना वजन घटाएं, रोज सैर पर जाएं | health tips: reduce your weight, go on a walk every day | Patrika News

हेल्थ टिप्स : अपना वजन घटाएं, रोज सैर पर जाएं

locationउज्जैनPublished: Dec 02, 2016 04:20:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

हेल्थ का सबसे बड़ा राज है रोज सैर करना। सैर करने से शरीर में ताजगी तो रहती ही है, साथ ही मस्तिष्क और मांसपेशियों को भी ऊर्जा प्राप्त होती है। 

health tips: reduce your weight, go on a walk ever

health tips: reduce your weight, go on a walk every day

उज्जैन. हेल्थ का सबसे बड़ा राज है रोज सैर करना। सैर करने से शरीर में ताजगी तो रहती ही है, साथ ही मस्तिष्क और मांसपेशियों को भी ऊर्जा प्राप्त होती है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. दिनेश जैन के अनुसार मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों के दर्द, श्वास तंत्र, पाचन तंत्र आदि में भी सुबह घूमना लाभकारी होता है। 

मांस-पेशियों की ऐंठन के घरेलु उपचार
1. सोते समय पैरों के नीचे मोटा तकिया रखकर सोएं। 
2. आराम करें, पैरों को ऊंचाई पर रखें। 
3. प्रभाव वाले स्थान पर बर्फ की सिकाई करें। सिकाई 15 मिनट, दिन में 3-4 बार करें। 
4. अगर गर्म-ठंडी सिकाई 3 से 5 मिनट की (दोनों तरह की बदल-बदलकर) करें तो इस समस्या और दर्द से राहत मिलेगी। 




5. आहिस्ते से ऐंंठन वाली पेशियों, तंतुओं पर खिंचाव दें, आहिस्ता से मालिश करें। 
6. वेरीकोज वेन के लिए पैरों को ऊंचाई पर रखें, पैरों में इलास्टिक पट्टी बांधें, जिससे पैरों में खून जमा न हो पाए। 
7. यदि आप मधुमेह या उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं, तो परहेज, उपचार से नियंत्रण करें। 
8. शराब, तंबाकू, सिगरेट, नशीले तत्वों का सेवन नहीं करें। 
9. सही नाप के आरामदायक, मुलायम जूते पहनें। 
10. अपना वजन घटाएं। रोज सैर पर जाएं या जॉगिंग करें। इससे टांगों की नसें मजबूत होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो