scriptहे महाकाल!अनदेखी से बगीचों का ये क्या हो गया हाल | Hey Mahakal What has happened to the gardens by ignoring | Patrika News

हे महाकाल!अनदेखी से बगीचों का ये क्या हो गया हाल

locationउज्जैनPublished: Aug 07, 2019 01:38:36 am

Submitted by:

rishi jaiswal

नगर निगम इनके विकास पर नहीं दे रहा ध्यान

patrika

anger,Park,maintenance,Nagar Nigam,lack of duty,

उज्जैन. स्मार्ट सिटी की राह पर शहर तेजी से बढ़ रहा है। शहर के विकास की बात हो, एजुकेशन हब हो या फिर शहर के सौन्दर्यीकरण की बात हो, हर मुद्दे पर गंभीरता से मंथन कर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में नगर सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। स्मार्ट सिटी की सुगम राह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्कों की बदहाली रोड़ा बन रही है। देखरेख के अभाव में बच्चों की किलकारी से गुलजार रहने वाले पार्क अब उजाड़ होने लगे हैं।
लक्ष्मी नगर स्थित बलवंत सिंह सिकरवार पार्क पर कभी दिनभर बच्चों का जमावड़ा रहता था। बच्चे यहां खेलकूद किया करते थे। सावन ने यहां इमली के पेड़ों में झूले पड़ जाते थे लेकिन नगर निगम व स्थानीय पार्षद की हीलाहवाली से पार्क बदहाल हो गया। यहां लगे हाई मास्ट की लाइट खराब हा चुकी है। पार्क के विकास के नाम पर यहां पुरानी टाइल्स और दूसरे पार्क की पुरानी सामग्री लगाई जा रही थी। स्थानीय जनता के विरोध पर काम तो रुकवा दिया गया तब से पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां अब कचरा फेंका जा रहा है। कचरा गाड़ी खड़ी की जा रही है।
दो इमली चौक स्थित पार्क की हालत भी अपना दर्द खुद ही बयां कर रही है। पार्क की सुध लेते हुए नगर निगम ने यहां की चहारदीवारी तो बना दी है लेकिन इसमें खेलकूद और व्यायाम के उपकरण नहीं लगाए। देखरेख के अभाव में यहां जंगली घास उग आई है। कीड़े-मकौड़े यहां पनपने लगे हैं। गेट पर ताला लगे होने से यहां कोई भी बच्चा खेलने नहीं आता। ना तो पार्क का रंग रोगन किया गया है और ना ही पार्क में जल संरक्षण के लिए उपकरण लगाए गए हैं। ऐसे में पाक अपनी दशा सुधरने की राह तक रहा है।
वल्लभ नगर स्थित पार्क भी अपनी लापरवाही और अनदेखी का शिकार हो गया है यहां लगे लोहे के झूले जंग खाकर टूट चुके हैं। लोगों के लिए यहां सीमेंट की सीट भी टूट गई है । लोग यहां अब मलबा डालने लगे। रोशनी से जगमगाने वाला पार्क अनदेखी के अंधेरे में खो गया है। लोगों ने इसके विकास के लिए कई बार नगर निगम से शिकायत की लेकिन किसी ने भी उस पर ध्यान नहीं दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो