scriptराहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले फाड़े होर्डिंग्स और पोस्टर, देखें वीडियो | Hoardings and posters torn before reaching Rahul Gandhi visit | Patrika News

राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले फाड़े होर्डिंग्स और पोस्टर, देखें वीडियो

locationउज्जैनPublished: Nov 28, 2022 02:41:55 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

कुछ स्थानों पर लगे पोस्टर फटे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें फाड़ने के आरोप भी लगने लगे हैं। शहर में कई स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग्स फटे हुए और गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

pos1.jpg

उज्जैन. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचने वाली है, इस यात्रा को लेकर उज्जैन शहर पूरा पोस्टर और होर्डिंग्स से पट गया है, सभा स्थल पूरा खचाखच भर गया है, वहीं शहर के चप्पे-चप्पे पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर, होर्डिंग्स और स्वागत द्वार लग चुके हैं, ऐसे में कुछ स्थानों पर लगे पोस्टर फटे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें फाड़ने के आरोप भी लगने लगे हैं। शहर में कई स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग्स फटे हुए और गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे सांसद राहुल गांधी व अन्य नेता उज्जैन की पहली चाय-कॉफी जिले की सीमा पर पीएंगे। इंदौर रोड टोल नाके से आगे एक स्थान पर यात्रा के लिए टी पाइंट बनाया जा रहा है। यह स्थान जिले के आखिरी छोर पर है। चाय-कॉफी के बाद राहुल 7 किलोमीटर पैदल चल निनोरा में तैयार किए जा रहे लंच ब्रेक पाइंट पहुंचेंगे।
जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा २९ नवंबर मंगलवार सुबह करीब ९ बजे प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, जिले की सीमा पर स्थित यर्थाथ फिलिंग स्टेशन के नजदीक टी पाइंट रहेगा। यह खाली जमीन हैं जहां यात्रा के पहुंचने से पहले ही एक कंटेनर आ जाएगा और इसकी मदद से बैठक व चाय-कॉफी के इंतजाम कर लिए जाएंगे। टी ब्रेक के बाद राहुल इंदौर रोड पर यात्रा लेकर पैदल चलेंगे। वे निनोरा स्थित यथार्थ फ्युचरिस्टिक एकेडमी में बनाए जा रहे लंच ब्रेक पाइंट पर आएंगे। फिलिंग स्टेशन से स्कूल के बीच की दूरी करीब 7 किलोमीटर है। ऐसे में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं सहित आमजन को इंदौर रोड पर करीब सात किलोमीटर की यात्रा में राहुल नजर आ सकते हैं। लंच ब्रेक के बाद यात्रा पैदल शहर की ओर बढ़ेगी या वाहनों से सीधे सभा स्थल पहुंचेगी, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।


तिरंगे से सजेगा स्कूल, दो घंटे रहेंगे
निनोरा स्थित स्कूल परिसर में दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी। बताया जा रहा है कि राहुल के नाश्ते-भोजन के लिए यहां पहले ही एक कंटेनर आ जाएगा। शुरुआत से यात्रा में शामिल 120 नेताओं के लिए भी इसी के माध्यम से भोजन तैयार होगा। इसके अलावा दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए स्थानीय स्तर पर भोजन तैयार कराया जाएगा जिसमें सब्जी-पुड़ी शामिल रहेगी। राहुल यहां करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे विभिन्न वर्ग के कुछ लोगों से चर्चा कर सकते हैं। स्कूल को 50 क्विंटल फूलों की लड़ी से तिरंगे के रूप में सजाया जाएगा। पूरे परिसर में तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। बाउंड्री वॉल पर मांडे लगाए जा रहे हैं। साथ ही 20 से अधिक पोस्टर की पदर्शनी गैलरी बनाई जा रही है जिसमें अब तक की यात्रा की प्रमुख झलकियां हैं। स्कूल व आसपास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।


राहुल को देंगे सम्राट विक्रमादित्य सम्मान
यात्रा समन्वय विधायक महेश परमार, निनोरा की व्यवस्था संभाल रहे कांग्रेस नेता सोनू शर्मा, हेमंत जोहरी ने रविवार को टी पाइंट व लंच ब्रेक स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। सोनू शर्मा ने बताया, फिलिंग स्टेशन पर टी ब्रेक के बाद राहुल गांधी यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चल स्कूल परिसर में बनाए जा रहे लंच ब्रेक पाइंट आएंगे। यहां उनका मालवा संस्कृति में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्हें करीब साढ़े तीन फीट बड़ी सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा भेंट की जाएगी। साथ ही उनके समान पगड़ी पहनाकर सम्राट विक्रमादित्य सम्मान दिया जाएगा।


https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fvvq0

वैचारिक महाकुंभ में मोदी भी यहां आए
निनोरा में लंच ब्रेक के लिए जहां राहुल गांधी आएंगे, उसी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ चुके हैं। सिंहस्थ 2016 में निनोरा में यहां वैचारिक महाकुंभ का आयोजित हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी इस आयोजन में शामिल हुए और कुछ घंटे यहां रुके थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो