scriptvideo : सतना से रिलीव होकर उज्जैन पहुंची पहली महिला निगमायुक्त पाल, महाकाल को किया नमन | IAS officer Pratibha Pal takes over as the post of Corporate | Patrika News

video : सतना से रिलीव होकर उज्जैन पहुंची पहली महिला निगमायुक्त पाल, महाकाल को किया नमन

locationउज्जैनPublished: May 23, 2018 02:54:57 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

२०१२ बैच की आइएएस हैं, १९७१ में गठित निगम में पहली बार महिला को आयुक्त की कमान

patrika

ias officer,ujjain news,corporate office,mahakaleshwar temple,

उज्जैन. २०१२ बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल ने बुधवार को बतौर निगमायुक्त पदभार संभाला। उन्होंने निगम कार्यालय पहुंचकर वहां की जानकारी ली और सहकर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वे राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचीं। पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन संपन्न कराई और सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
पहली महिला अधिकारी हैं
इस पद पर काबिज होने वाली वह पहली महिला अधिकारी हैं। १९७१ में नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद से किसी महिला अधिकारी को यहां निगमायुक्त नहीं बनाया गया है। यह पहला मौका है और वो भी इस संयोग के साथ महापौर भी महिला हैं।
मंगलवार देर रात उज्जैन आईं
सतना निगमायुक्त के पद से प्रतिभा पाल रिलीव हुईं। वहां उनका विदाई समारोह भी आयोजित हुआ। मंगलवार देर रात वे उज्जैन आ गई थीं। फिलहाल पूर्व निगमायुक्त डॉ. विजय कुमार जे. ने बंगला खाली नहीं किया है। लिहाजा नई निगमायुक्त को कुछ दिन किसी दूसरी जगह रुकना पड़ रहा है। प्रभारी निगमायुक्त संजय मेहता के अनुसार नई निगमायुक्त के बुधवार को ज्वाइन करने पर मैं उन्हें चार्ज सौंप दूंगा।
विजय कुमार ने दमोह में पदभार संभाला
पूर्व निगमायुक्त डॉ. विजय कुमार जे. ने शनिवार को बतौर दमोह कलेक्टर पदभार संभाल लिया। सरकार के आदेश के दूसरे दिन गुरुवार को ही वे निगम से कार्य मुक्त हो गए थे। एक दिन वे भोपाल गए और दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने कलेक्टरी संभाल ली। उज्जैन के निगम अधिकारी-कर्मचारी उनके विदाई समारोह आयोजित करने की भी तैयारियां कर रहे हैं।
मूल्यवृद्धि पर पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन
उज्जैन. पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सभी ब्लॉक अंतर्गत पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। शुरुआत में दौपहर ३ बजे दौलतगंज ब्लॉक आगर रोड कोयला फाटक, सांय ४ बजे जीवाजीगंज ब्लॉक में भैरवगढ़ उन्हेल रोड पंप, शाम ६ बजे माधवनगर ब्लॉक में ऋषिनगर पंप पर प्रदर्शन होगा। जानकारी शहर कांग्रेस प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो