script

43 डिग्री तापमान में ऐसा असर, 45 डिग्री पहुंचा तो यह होगा कहर

locationउज्जैनPublished: May 12, 2018 01:29:11 am

Submitted by:

Lalit Saxena

शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान

patrika

शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान

उज्जैन. राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से शहर एक बार फिर से गर्मी की चपेट में आ गया है। शहर भट्टी की तरह तप गया। अगर एक-दो दिन में पारा 45 डिग्री पार गया तो शहरवासियों को गर्मी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ेगा। इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। लू लगने की आशंका बढ़ेगी। शुक्रवार को गर्मी के तेवर इतने तीखे रहे कि तापमान ४३.० डिग्री तक पहुंचने के साथ ही मौसम का सबसे गर्म दिन के तौर पर दर्ज हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गर्मी अभी एेसी ही बनी रहने के आसार हैं। अप्रैल के अंत में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच तापमान ४२.५ डिग्री तक गया था। १० दिन से अधिकतम तापमान ३९ से ४० डिग्री बना रहने से कुछ राहत थी। शुक्रवार को वातावरण में परिवर्तन के साथ हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में उछाल आ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा का रुख भी ज्यादातर पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
११ वर्ष में तीन बार ४५ पार…
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मई में हमेशा ही गर्मी के तेवर तीखे ही रहते हैं। शहर में तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान ४२ से ४४ डिग्री के आसपास बना रहता है। ११ वर्ष के दौरान तीन मर्तबा पारा ४५ के पार गया है।
दिन अधिकतम तापमान
१९ मई २०१६ ४५.५
१८ मई २०१५ ४५.०
२९ मई २०१४ ४४.५
१९ मई २०१३ ४४.८
२५ मई २०१२ ४३.५
१८ मई २०११ ४४.०
२१ मई २०१० ४६.०
२२ मई २००९ ४३.८
२८ मई २००८ ४१.४
०१ मई २००७ ४४.०
०६ मई २००६ ४४.३
स्रोत: जीवाजी वेधशाला उज्जैन.

ट्रेंडिंग वीडियो