scriptमहाकाल में कलेक्टर ने मानसेवी से क्यों कही गला कटाने की बात… | If you want to strangle, go somewhere else, not in the Mahakal temple | Patrika News

महाकाल में कलेक्टर ने मानसेवी से क्यों कही गला कटाने की बात…

locationउज्जैनPublished: Jun 14, 2018 02:13:25 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

कलेक्टर ने मानसेवी अधिकारी से कहा

patirka

Manish Singh,online,collector,action,Mahakal Temple,

उज्जैन. साहब… वर्षों से महाकाल मंदिर आ रहे हैं और सेवा दे रहे हैं…महाकाल के लिए जरूरत पड़ी तो गला भी कटा सकते हैं। नहीं भाई इसकी क्या आवश्यकता है…गला ही कटाना है तो कहीं और जाएं। महाकाल मंदिर में सब कुछ परपंरा, गरिमा और नियम- कायदे से चलेगा। नियम तोड़े तो कार्रवाई जरूर होगी।
यह संवाद उस वक्त सामने आया, जब महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर मनीषसिंह और मंदिर के एक मानसेवी अधिकारी सुनील जैन का आमना-सामना हुआ। दरअसल मानसेवी अधिकारी मंदिर में पॉलीथिन लेकर गए थे और इस पर उनकी मंदिर के सेवकों, सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस हो गई थी। कलेक्टर ने इसे ऑनलाइन देखने के बाद वास्तविकता का पता लगाया। एसडीएम क्षितिज शर्मा को जांच के लिए भेजा। इस आधार पर जैन को नोटिस भेजा गया है। इस पर ही जैन ने अपनी बात रखी थी।
बुधवार को कलेक्टर सिंह महाकाल मंदिर के निरीक्षण के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचे थे। यहां पर मानसेवी अधिकारी जैन ने अपना परिचय देते हुए मंदिर में पॉलीथिन को लेकर हुए घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। अपने कार्य और सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे महाकाल के लिए अपना गला भी कटा सकते हैं। कलेक्टर को बोलना पड़ा कि इस के लिए तो आप कहीं और चले जाएं। मंदिर गला कटाने का स्थान नहीं है।
कार्य में तेजी के निर्देश
कलेक्टर सिंह ने मंदिर का दौरा कर सभामंडप के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए यूडीए के अधिकारियों को काम में तेजी के निर्देश दिए। चांदी द्वार पर भगवान महाकाल के अभिषेक के लिए आरओ वाटर नल कनेक्शन का पानी देखा। पानी कुछ मटमैला नजर आने पर इसे ओर अधिक साफ करने को कहा है। धर्मशाला के पीछे जनरेटर/ डीपी के पास खुले नाले का निर्माण करने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। इसके पहले पीएचइ इंदौर के एक अधिकारी ने महाकाल स्थित कोटितीर्थ के पानी को एक दम साफ करने की योजना को लेकर निरीक्षण किया।
यह रहा घटनाक्रम
महाकाल मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार मानसेवी अधिकारी जैन पॉलिथीन लेकर महाकाल मंदिर के नंदीगृह में गए थे। मंदिर के सेवकों और सुरक्षा कर्मचारियों ने टोका था। इस पर बहस भी हुई थी। खास बात यह है कि कलेक्टर सिंह ने घटनाक्रम को ऑनलाइन देखने के बाद महाकाल मंदिर कंट्रोल रूम के माध्यम से गर्भगृह/नंदीहॉल निरीक्षक से जानकारी और पॉलीथिन लेकर आने वाले व्यक्ति का नाम पता नोट कराने के निर्देश दिए। संपूर्ण जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम उज्जैन क्षितिज शर्मा को जांच और बयान के लिए मंदिर भेजा और संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के अनुसार जैन को नोटिस जारी कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो