scriptझांकियों में दिखा समाज के दसवें गुरु का उजास तो झूम उठे समाजजन | In the tableaux, the society's tenth Guru's enthusiasm was exaggerate | Patrika News

झांकियों में दिखा समाज के दसवें गुरु का उजास तो झूम उठे समाजजन

locationउज्जैनPublished: Dec 30, 2019 11:28:08 pm

Submitted by:

Ashish Sikarwar

सिख समाज के दसवें गुरु गोबिंदसिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे ने की। नगर कीर्तन विद्यानगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे पहुंचा।

In the tableaux, the society's tenth Guru's enthusiasm was exaggerate

सिख समाज के दसवें गुरु गोबिंदसिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे ने की। नगर कीर्तन विद्यानगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे पहुंचा।

नागदा. सिख समाज के दसवें गुरु गोबिंदसिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे ने की। नगर कीर्तन विद्यानगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। सोमवार शाम 4 बजे दशहरा मैदान स्थित गुरुद्वारे से नगर-कीर्तन जुलूस प्रारंभ हुआ। जो एमजी मार्ग, कन्याशाला चौराहा, दीनदयाल चौक, जवाहर मार्ग, बस स्टैंड, रामसहाय मार्ग, गुर्जर मोहल्ला, तिलक मार्ग होते हुए पुन: गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां पहुंचने पर लंगर का आयोजन हुआ। समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। नगर-कीर्तन की शोभायात्रा में सबसे आगे सेवादार सड़क पर झाडू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे घोड़ों पर सवार विजय ध्वज लिए हुए थे। इसके बाद अखाड़े के युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रहीं थीं। गुरुदेव की झांकी, आकर्षक बैंड, कीर्तन एवं ढोल आकर्षण का केंद्र थे। उत्सव पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए थे और बड़े स्तर पर लंगर का आयोजन हुआ था।
नागदा. 7 फरवरी को श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रतलाम की अगुवाई में सागोद रोड स्थित श्रीजैन दिवाकर स्मारक पर आगम मनीषी प्रवर्तक विजय मुनि का प्रवर्तक पद चादर समारोह होगा। महासती मंगलप्रभा के पास परी दुग्गड़ की दीक्षा भी होगी। साथ ही अभिग्रहधारी राजेश मुनि का दीक्षा दिवस महोत्सव भी होगा। राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने बताया अभा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के 18 राज्यों के कार्यकारिणी सदस्य व केंद्रीय कार्यकारिणी की 6 और 7 फरवरी को 2 दिनी मीटिंग रतलाम में होगी। कार्यक्रम में नागदा श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन, ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र कांठेड़, सुनील सकलेचा, चंद्रप्रकाश कांठेड़, नितिन बुड़ावन, महेंद्र कांठेड़, पारस पोखरना, राजेश सकलेचा, अरविंद नाहर, संजय मुराडिय़ा, राजेंद्र मोगरा, मुकेश धोका आदि जुटे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो