scriptदिलों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, बरकराबर रहा तिरंगे का जज्बा | Independence Day is celebrated, children given cultural presentation | Patrika News

दिलों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, बरकराबर रहा तिरंगे का जज्बा

locationउज्जैनPublished: Aug 15, 2018 10:47:02 am

Submitted by:

Lalit Saxena

दशहरा मैदान पर मुख्य आयोजन, सुबह 9 बजे ऊर्जा मंत्री ने फहराया तिरंगा

patrika

Independence Day,Patriotism,parade,minister paras jain,Cultural Presentation,tricolor flag,

उज्जैन. स्वतंत्रता दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। सुबह 9 बजे देश की शान तिरंगा लोगों के दिलों के साथ-साथ आसमां पर लहराया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति का जज्बा दिखाया। साथ ही जवानों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी।

ऊर्जा मंत्री ने फहराया तिरंगा, संदेश वाचन किया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर हुआ। ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। तय कार्यक्रम अनुसार ध्वजारोहण, परेड सलामी व राष्ट्रीय धुन और मध्य प्रदेश गान सुबह 9 से 9.05 बजे तक हुआ। सुबह 9.05 से 9.10 बजे तक मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया गया। 9.30 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सन्देश का वाचन किया। इसके बाद सुबह 9.45 बजे तक मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व मीसाबन्दियों का सम्मान किया गया। सुबह 10 से 10.20 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, फिर पारितोषिक वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सार्वजनिक व सरकारी भवनों पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया।

प्रावि के बच्चों के साथ मंत्री करेंगे भोजन
मुख्य कार्यक्रम समाप्ति के बाद ऊर्जा मंत्री व अन्य अतिथि मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों के साथ सहभोज शासकीय प्राथमिक विद्यालय हासामपुरा में करेंगे। जिला पंचायत सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं।

पूर्व संध्या पर खूब चढ़ा देशभक्ति का रंग
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक दिन पूर्व ही मंगलवार को शहर देशभक्ति के रंग और आजादी पर्व के उल्लास में रंगा नजर आया। जगह-जगह धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी चली तो डीजे पर देश भक्ति के गीत भी सुनाई दिए। इधर टॉवर सहित शासकीय भवनों को आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन किया। बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। बड़ी संख्या में बच्चे और युवाओं ने तिरंगे खरीदे। कई युवाआें की टोली देर शाम बाद तिरंगा लहराते या ध्वज के टैटू बनाकर जुलूस के रूप में निकली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो