scriptउद्योगपति हिंदुजा बंधुओं ने किया महाकाल में आधा घंटे पूजन | industrialist Hinduja brothers come in mahakal temple | Patrika News

उद्योगपति हिंदुजा बंधुओं ने किया महाकाल में आधा घंटे पूजन

locationउज्जैनPublished: Oct 22, 2016 08:33:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

जाने-माने उद्योगपतियों में से एक हिंदुजा बंधु (लंदन) ने महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। वे बोले मुख्यमंत्री जब लंदन आए थे, तो उन्होंने प्रेम व आग्रहपूर्वक हमें मप्र आने का न्यौता दिया था।

industrialist Hinduja brothers come in mahakal tem

industrialist Hinduja brothers come in mahakal temple

उज्जैन. देश के जाने-माने उद्योगपतियों में से एक हिंदुजा बंधु (लंदन) ने शनिवार शाम राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। वे बोले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जब लंदन आए थे, तो उन्होंने बड़े प्रेम व आग्रहपूर्वक हमें मप्र आने का न्यौता दिया था। इंदौर में समिट के दौरान मप्र आने का मौका मिला। बाबा के दर्शनों का भी लाभ ले लिया। वे करीब आधा घंटा मंदिर में रुके। पहले गर्भगृह और बाद में अभिषेक स्थल पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक पूजन किया।

इंदौर में चल रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट
इंदौर में चल रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आए उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा और उनके भाई अशोक हिंदुजा ने सामान्यजन की भांति महाकाल मंदिर में पूजन किया। अभिषेक हॉल में बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने भगवान का जलाभिषेक पूजन किया। उनके साथ कंपनी से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे। पं. रमण त्रिवेदी, पं. दिनेश त्रिवेदी व अन्य पंडितों द्वारा पूजन कराया गया। इसके पहले मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक रजनीश कसेरा, सहायक प्रशासक दिलीप गरुड़, अपर तहसीलदार दीपाली जादौन व जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने स्मृति चिह्न, लड्डू प्रसाद व दुपट्टे ओढ़ाकर सम्मान किया। 




हीरे के व्यापारी लगा सकते हैं फैक्टरी
हिंदुजा बंधुओं के साथ ही हीरे के बड़े व्यापारी दिलीप लकी भी उज्जैन महाकाल दर्शन करने आए थे। उन्होंने भी बाबा का अभिषेक पूजन किया। बाद में चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री यदि जमीन उपलब्ध करा दें तो मप्र में कहीं भी डायमंड कटिंग फैक्टरी लगाई जा सकती है। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में हमारी सहभागिता रहेगी। 

मंत्री रामपाल सिंह ने भी किए दर्शन
लोक निर्माण विभाग मंत्री रामपाल सिंह ने भी शनिवार शाम महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक व अन्य अधिकारियों ने उनका भी स्वागत सत्कार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो