scriptब्राह्मण महाकुंभ : सोशल मीडिया से जनजागरण, जुटेंगे एक लाख समाजजन | Information provided by society to social media | Patrika News

ब्राह्मण महाकुंभ : सोशल मीडिया से जनजागरण, जुटेंगे एक लाख समाजजन

locationउज्जैनPublished: Sep 09, 2018 07:27:15 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

17 सितंबर को अभा ब्राह्मण समाज की वाहन रैली, ब्राह्मण महाकुंभ पंजीयन की हाइटेक व्यवस्था

patrika

ब्राह्मण महाकुंभ : सोशल मीडिया से जनजागरण, जुटेंगे एक लाख समाजजन

उज्जैन. ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन 21 सितंबर को दशहरा मैदान पर होगा। इसमें एक लाख से अधिक समाजजनों के जुटने की संभावना है। महाकुंभ में सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
ब्राह्मण महाकुंभ का पंजीयन प्रारंभ हो गया है और इसकी हाइटेक व्यवस्था की गई हैं। समाजजनों द्वारा सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से पंजीयन करने के साथ आयोजन में शामिल होने की जानकारी प्रदान करने में जुट गए हैं।
ब्राह्मण कुंभ को लेकर चारधाम मंदिर में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें 2000 से अधिक ब्राह्मणजनों की उपस्थिति में अभा ब्राह्मण समाज के महामंत्री और ब्राह्मण कुंभ के संयोजक रामेश्वर दुबे ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। ब्राह्मण महाकुंभ के संदेश, प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए ११ सितंबर को महिला शक्ति द्वारा और १७ सितंबर को अभा ब्राह्मण समाज की वाहन रैली निकाली जाएगी। बैठक में आचार्य शेखर ने कहा कि ब्राह्मण के एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र होता है। शास्त्र से काम न चले तो शस्त्र उठा ही लेना चाहिए। ब्राह्मण दयावान, दानी और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाला होता है, लेकिन ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है। 21 सितंबर को ब्राह्मण कुंभ के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि हम कितने माई के लाल हैं। बैठक को अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और महाकुंभ आयोजन के पंडित सुरेन्द्र चतुर्वेदी, मातृशक्ति की ओर से अभा ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष प्रेरणा मनाना ने भी संबोधित किया। ब्राह्मण महाकुंभ के संयोजक पं.रामेश्वर दुबे और आयोजक रवि शुक्ला ने बताया कि महाककुंभ सामाजिक एकता के नजरिए से आयोजित किया गया है। इसमें संभाग, प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधि आएंगे। राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर समाज का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पूर्व और वर्तमान आईएएस व आईपीएस भी आमंत्रित किए गए हैं। महाकुंभ में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी रहेगी। इस मौके पर समाज के उत्थान, विकास और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर मंथन होगा।
ब्राह्मणजन सपरिवार शामिल होंगे
ब्राह्मण महाकुंभ में सभी लोग सपरिवार शामिल होंगे। घर में चूल्हा नहीं जलेगा। शहर और बाहर से आए सभी प्रतिनिधि व अतिथि एक जगह भोजन करेंगे। परिवारों को दिए जा रहे आमंत्रण में महाकुंभ में कुटुंब सहित आने के लिए कहा जा रहा है। महाकुंभ में ब्राह्मण महापंचायत का गठन किया जाएगा। यह संस्था सकल ब्राह्मण समाज की प्रतिनिधि संस्था होगी। इसका अधिनियम भी बनेगा। संस्था समाज के हर तरह के फैसले लेगी।
यह भी थे बैठक में
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में रमेशचंद्र पंडया, योगेश शर्मा, नंदनी जोशी, प्रकाश शर्मा, योगेश व्यास, धनेश्वरी जोशी, शिवनारायण शर्मा, कमलाशंकर त्रिवेदी, नारायण उपाध्याय धर्माधिकारी, तरुण उपाध्याय,वीके शर्मा, अशोक सारिया,भगवान शर्मा, रमाकांत त्रिवेदी, शीला व्यास, शोभा शर्मा, यशोदा शर्मा सीमा व्यास, अर्चना ज्ञानी, अंजना शुक्ला, अपेक्षा शुक्ला, राजेश व्यास, गिरीश पाठक, संचित शर्मा, दीप्तेश दुबे, देवेंद्र पुरोहित, गौरव उपाध्याय, यश जोशी, अर्पित दुबे, विनय ओझा, प्रणव गर्ग आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो