scriptप्रेम-प्रसंग में काकी-भतीजे ने लगा लिया मौत को गले | Kaki-nephew embraced death in love affair | Patrika News

प्रेम-प्रसंग में काकी-भतीजे ने लगा लिया मौत को गले

locationउज्जैनPublished: Sep 25, 2019 12:07:22 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

कायथा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक युवक एवं महिला की लाश मिली। दोनों रिश्ते में काकी-भतीजा लगते हैं। लाश योगेश (२५) पिता नानूराम चंदेल व सीमा (३०) पति कमल चंदेल की है।

patrika

कायथा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक युवक एवं महिला की लाश मिली। दोनों रिश्ते में काकी-भतीजा लगते हैं। लाश योगेश (२५) पिता नानूराम चंदेल व सीमा (३०) पति कमल चंदेल की है।

सुमराखेड़ा/ तराना. कायथा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक युवक एवं महिला की लाश मिली। दोनों रिश्ते में काकी-भतीजा लगते हैं। लाश योगेश (२५) पिता नानूराम चंदेल व सीमा (३०) पति कमल चंदेल की है। दोनों की लाश भाखडिय़ा खाल के पास ग्राम भड़सिम्मा मार्ग के कच्चे रास्ते से मिली। लाश के पास कीटनाशक भी पड़ा था। दोनों मृतक खंबूखेड़ी के निवासी हैं।
मिली जानकारी अनुसार दोनों रिश्ते में काकी-भतीजा थे और दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। बताया जा रहा है इनका लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे चलते पिछले 8 से 10 दिनों से गांव एवं परिवार से दूर रहने को कहा था। योगेश की शादी नहीं हुई थी, वहीं सीमा के दो बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। एक की उम्र 2 एवं दूसरे की उम्र 5 वर्ष है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवींद्र बोयत ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। करीब 3 बजे घटना की जानकारी मिली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड का केस लग रहा है। दोनों का शव तराना शासकीय अस्पताल भेजा गया। मृतकों का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
ये भी पहुंचे घटनास्थल पर
कायथा थाना प्रभारी दौलतसिंह, एएसआइ हुकमसिंह सोलंकी, सिपाही ओमप्रकाश पहुंचे। इनके साथ वरिष्ठ अधिकारी एएसपी अंतरसिंह कनेश, तराना थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी भी पहुंचे और जांच की।
अनाज गोदाम पर मिली वृद्ध की लाश
माकड़ौन. पैतिसिया रोड स्थित दरबार अनाज गोदाम पर एक वृद्ध की लाश मिली है। इससे नगर में सनसनी फैल गई।
माकड़ौन थाना प्रभारी पवन वास्कले ने बताया सोमवार शाम 5 बजे पुलिस को सूचना मिली गोदाम में किसी की लाश पड़ी है। इस पर माकड़ौन पुलिस ने जाकर देखा तो वहां पर हरिनारायण (८०) पिता उमरावसिंह पाटीदार निवासी माकड़ौन की 2 से 3 दिन पुरानी लाश पड़ी थी। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सडऩे पर पोस्टमार्टम उज्जैन करवाया जाएगा। परिजनों ने पुलिस को बताया रविवार को घर पर कपेली जाने का बोलकर गए थे। परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास नहीं किया। आज शव मिला है। पुलिस कयास लगा रही है कि लाश सीढ़ी पर मिली है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सीढ़ी पर गिरने से उनका निधन हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो