scriptकॉलेज में ज्योतिषी बनकर पहुंचा, पकड़ लिया लड़की का हाथ | Kalidas College tampered with student | Patrika News
उज्जैन

कॉलेज में ज्योतिषी बनकर पहुंचा, पकड़ लिया लड़की का हाथ

कालिदास कॉलेज में शुक्रवार दोपहर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। एक व्यक्ति छात्रा का पीछा करते हुए कॉलेज पहुंच गया।

उज्जैनFeb 23, 2019 / 10:42 am

Lalit Saxena

court

tamper

उज्जैन. कालिदास कॉलेज में शुक्रवार दोपहर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। एक व्यक्ति छात्रा का पीछा करते हुए कॉलेज पहुंच गया। पहले उसने कुछ शिक्षकों की जानकारी पूछी, लेकिन उन लोगों से मिलने की जगह छात्रा के पास चला गया। उसने ज्योतिषी बनकर छात्रा से बातचीत शुरू की। उसने छात्रा का हाथ पकड़ा और भविष्य बताने की बात करने लगा।

कुछ निजी बातों को भी पूछने की कोशिश की

इस दौरान कुछ निजी बातों को भी पूछने की कोशिश की। भयभीत छात्रा भागकर सहेलियों के पास गई। इसके बाद छात्राओं ने एकजुट होकर कॉलेज में मोर्चा खोल दिया। प्रारंभिक जांच में कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दोपहर 2.10 बजे छात्रा के पीछे परिसर में आता हुआ नजर आया है। शुक्रवार को प्राचार्य महेश शर्मा विभागीय काम से भोपाल गए थे। शनिवार को उक्त मामले में कार्रवाई संभव है। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को लिखित में शिकायत की है। पत्रिका ने प्राचार्य की अनुपस्थिति में अतिरिक्त संचालक उच्च् शिक्षा विभाग आरजी जाटवा से चर्चा की। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य से घटना के संबंध में जानकारी ली।

मैडम के बारे में पूछा और मिलने नहीं गया
कॉलेज में पहुंचे व्यक्ति ने गणित विषय की प्राध्यापिका के विषय में पूछा। लोगों को लगा कि वह उनसे मिलने के लिए आया। उन्होंने स्टॉफ रूप में मैडम के होने की बात कही। वह स्टॉफ रूम तक गया, लेकिन मैडम से वहां होने के बावजूद बात नहीं की। इसके बाद वह सीधे छात्रा की तरफ चला गया। उसने छात्रा का हाथ पकड़ा और भविष्य बताने की बात करने लगा।

वह उससे छेड़छाड़ करने लगा

उनसे छात्रा से बातचीत शुरू कर दी। इसी के साथ वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। घटना के बाद छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्टॉफ रूम में शिकायत करने पहुंची और कर रोने लगी। इसके बाद अन्य छात्रा आक्रोशित हो गईं।

Home / Ujjain / कॉलेज में ज्योतिषी बनकर पहुंचा, पकड़ लिया लड़की का हाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो