उज्जैन

यहां अनोखे तरीके से मना कान्हा का जन्मोत्सव….

श्रीकृष्ण की निकली पालकी यात्रा, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

उज्जैनAug 24, 2019 / 12:20 pm

rajesh jarwal

यहां अनोखे तरीके से मना कान्हा का जन्मोत्सव….

आगर-मालवा. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को शहर में कृष्ण भक्तों द्वारा पालकी यात्रा निकाली गई। बड़ा गवलीपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर स्वागत भी किया। बड़ा गवलीपुरा से आरंभ हुई यह पालकी यात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।
दोपहर १२ बजे बाद बड़ा गवलीपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। समाजजनों द्वारा पालकी को उठाकर आगे बढ़ाया गया और युवा झुमते हुए चल रहे थे। युवतियां झांकियों के आगे-आगे गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी। पालकी यात्रा में झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। समाज के युवा अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए निकले। पालकी यात्रा का शहर में अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह यात्रा शाम ४ बजे बाद पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची जहां समापन हुआ। पालकी यात्रा में यादव महासभा जिलाध्यक्ष उदयसिंह यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करणसिंह यादव, युवा महासभा जिलाध्यक्ष हिन्दुसिंह यादव, सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष सुसनेर बाबूलाल यादव, दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ौद देवीसिंह यादव, मानसिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष नलखेड़ा कमल यादव, करणसिंह सुईगांव, हीरालाल सरपंच, भेरूसिंह चौहान, हीरालाल बढ़ोल, कैलाश गवली, हरिनारायण तोलाखेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे। संचालन युवा यादव समाज जिला प्रवक्ता रामेश्वर यादव ने किया व आभार जयनारायण यादव, डॉ. रामकरण यादव ने माना।
झांकियों को किया पुरस्कृत : चल समारोह में शामिल झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। समारोह में विभिन्न गांवो से आई २७ झाकियां शामिल हुई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सजाई गई भारत माता की झांकी में समाज की बालिकाएं सैनिको की वेशभूषा में शामिल हुई जिसको बहुत सराहा गया। समाज के युवा पालकी के आगे-आगे सड़क पर झाडू लगाते हुए चल रहे थे। समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी झांकियों को पुरस्कृत किया गया।
राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता में बच्चे पुरस्कृत
आगर-मालवा ञ्च पत्रिका. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गत् दिवस दि शेफर्ड स्कूल में राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चे कृष्ण एवं राधा का स्वरूप धारण कर पहुंचे। किसी ने राधा बनकर आकर्षक नृत्य किया तो किसी ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत संचालक सतीश गेहलोत एवं सपना गेहलोत ने दीप प्रज्जवलन कर किया। निर्णायक की भूमिका इरा शर्मा एवं संध्या सोनी ने निभाई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का अलग-अलग कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयन हुआ। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन अदिति शर्मा ने किया एवं आभार सोनम वर्माने माना।
कृष्ण रतन एकेडमी मे भी हुआ आयोजन: मालीखेड़ी रोड स्थित श्रीकृष्ण रतन एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। संचालक विकास दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस पर बच्चों के लिए मटकी फोड़ एवं मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन पर बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं बच्चों की माताओं के लिए मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश अरोड़ा उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेश कुमार दुबे ने की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रेणु महाजन, ज्योति शर्मा, परिधि दुबे, मंजू बढ़ाना एवं कुल्ता पंवार ने निभाई। बच्चों द्वारा बनाई गई झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन सुनीता यादव एवं अंशिका कसेरा ने किया व आभार शिवम देसाई ने माना।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.