scriptधूमधाम से मना कान्हा का जन्मोत्सव, गूंजे जयकारे | Kanha's birthday celebrations with great pomp, echoes | Patrika News

धूमधाम से मना कान्हा का जन्मोत्सव, गूंजे जयकारे

locationउज्जैनPublished: Aug 24, 2019 12:14:16 pm

Submitted by:

Mukesh Malavat

कई मंदिरों में आज भी मनाई जाएगी जन्माष्टमी

patrika

birthday,Krishna,Janmashtami,shajapur,

शाजापुर. जिले के कुछ श्रीकृष्ण मंदिरों में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कहीं दही हांडी का आयोजन किया गया, तो कहीं मटकी फोड़ी गई। वहीं यादव समाज ने चल समारोह निकालकर जन्मोत्सव मनाया। पंचांगों के मतभेद के चलते शनिवार को भी जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, इसे लेकर मतभेद था। लोग उलझन में थे कि जन्माष्टमी का व्रत किस दिन करना उचित रहेगा। शुक्रवार को या फिर शनिवार को। इसी मतभेद के चलते कुछ श्रीकृष्ण मंदिरों में 23 अगस्त शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया, तो कुछ में 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
गवली समाज का दही हांडी- नई सडक़ स्थित बिजासन माता मंदिर पर गवली समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई, साथ ही दही हांडी पर बांधी गई। जिसे नगर की टोलियों द्वारा तोडऩे के कई प्रयास किए गए। वहीं रात करीब पौने 12 बजे गोंविदा की टोली ने दही हांडी तोड़ी। इसके पश्चात रात 12 बजे महाआरती के बाद यहां प्रसाद वितरण किया गया।
यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान यादव समाज द्वारा नगर में भगवान श्रीकृष्ण की एक शोभायात्रा भी निकाली। इस शोभायात्रा में बग्गी पर सवार राधा-कृष्ण स्वरूप सवार थे, तो समाज जन श्रीकृष्ण के जय घोष के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा हरायपुरा स्कूल से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जो नई सडक़, सोमवारिया, आजाद चौक होते हुए पुन: हरायपुरा स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं राठौर समाज धर्मशाला में भी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।
आंगनवाड़ी पर भी पर्व
शहर के वार्ड क्रमांक 17-18 के आंगनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर ढोल-ढमाके के साथ कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई गई। केंद्र पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। यहां पर बच्चें भगवान श्री कृष्ण और राधा की वेशभुषा में पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पर्यवेक्षक संगीता यादव, कार्यकर्ता ममता गुप्ता, संगीता शर्मा, निर्मला आर्य, सुनिता गवली, पवित्रा पवैया व सहायिकाएं और हितग्राही उपस्थित रहे।
टुकराना में पुरस्कृत किया
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड शाजापुर का कार्यक्रम टुकराना में शुक्रवार को आयोजित किया गय। कार्यक्रम में विहिप जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन, जिला मंत्री महेश प्रजापति, जिला संयोजक राजेश जादम, प्रखंड अध्यक्ष ओम गुर्जर मंचासीन थे। इस दौरान बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा का रूप धारण करके पहुंचे। कृष्ण के रूप में 5 बालक एवं राधा के रूप में 25 बालिकाएं पहुंची थी। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप नकद राशि और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित थे। संचालन राजेश जादम ने किया व आभार जयसिंह बसा ने माना।
राधा-कृष्ण मंदिरों में आज होंगे आयोजन
सोमवारिया बाजार स्थित श्रीगोवर्धननाथ मंदिर हवेली, बालवीर हनुमान मंदिर के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, वजीरपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर, खजांची मंदिर और गुरुद्वारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में भक्त श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। पर्व के दृष्टिगत मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो