scriptजानिए…उज्जैन में कौन कहां बना भाजपा का मंडल अध्यक्ष | Know ... Who became BJP's Mandal President in Ujjain | Patrika News

जानिए…उज्जैन में कौन कहां बना भाजपा का मंडल अध्यक्ष

locationउज्जैनPublished: Nov 17, 2019 11:37:44 pm

भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन ग्रामीण और नगर जिला उज्जैन के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

BJP,bjp news,ujjain hindi news,mandal adhyaksh,

भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन ग्रामीण और नगर जिला उज्जैन के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण और नगर जिला उज्जैन के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी द्वारा मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर मंडल अध्यक्षों के नामों की अनुशंसा की गई। बता दे कि पिछले कई दिनों से मंडल अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी में गहमागहमी बनी हुई थी। रायशुमारी का दौर चल रहा था। वहीं बड़े और छोटे नेता मिलकर कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने में लगे हुए थे। हालांकि अब घोषणा के बाद पार्टी सबकुछ ठीकठाक बता रही है।

शहर के मंडल में यह बने अध्यक्ष
सचिन सक्सेना के अनुसार चुनाव अधिकारी रामेश्वर शर्मा एवं सह अधिकारी रमेश शर्मा ने नगर जिला उज्जैन के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसमें माधवनगर मंडल में पर्वत सिंह जाट, पं दीनदयाल मंडल में परेश कुलकर्णी, केशव नगर मंडल में राजकुमार बंशीवाल, महराजवाड़ा मंडल में विजय चौधरी, दौलतगंज मंडल में दिग्विजय सिंह, सराफा मंडल में अजय तिवारी, कार्तिकचौक मंडल में हेमंत वर्मा, जीवाजीगंज मंडल में जितेंद्र कुमावत, विक्रमादित्य मंडल में मनीष चौहान अध्यक्ष घोषित किया गया।

जिला उज्जैन ग्रामीण में ये बने मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत जैन एवं सहनिर्वाचन अधिकारी दयाराम धाकड़ ने भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के 16 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। मीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार ताजपुर मंडल में अरविंद सिंह, घट्टिया मण्डल में विश्रामसिंह कराड़ा, पानबिहार में नारायण बोरमुंडला, तराना नगर में प्रवीण पालोत्रा, माकड़ौन मंडल में पप्पूसिंह, कनासिया मंडल में फूलसिंह गुर्जर, महिदपुर नगर में उमा पाण्डे, झारड़ा मंडल में तेजुसिंह चौहान, महिदपुर रोड मंडल में संदीप व्यास, नागदा नगर में सीएम अतुल, नागदा ग्रामीण में दिनेश जाट, खाचरौद नगर में चेतन शर्मा, बडऩगर नगर में श्याम शर्मा, इंगोरिया मंडल में इन्द्रपाल पण्ड्या, खरसोदकलां मंडल में कुलदीपसिंह एवं उज्जैन ग्रामीण मंडल में रविशंकर वर्मा को अध्यक्ष घोषित किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो