scriptतेंदुए से जान बचाकर भागे मजदूर, दो हिरणों का कर चुका शिकार | Laborers fled after saving their lives from leopard, hunted two deer | Patrika News

तेंदुए से जान बचाकर भागे मजदूर, दो हिरणों का कर चुका शिकार

locationउज्जैनPublished: Jan 15, 2022 12:24:20 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

एक सप्ताह से वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडऩे के लिए कर रही मशक्कत

Laborers fled after saving their lives from leopard, hunted two deer

एक सप्ताह से वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडऩे के लिए कर रही मशक्कत

शाजापुर. वन विहिन शाजापुर जिले में जंगली जानवरों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विगत एक सप्ताह से वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडऩे के लिए मशक्कत कर रही है। वहीं तेंदुआ शुक्रवार दोपहर जंगल से होकर आ रहे मजदूरों को दिखाई दिया। जैसे ही तेंदुआ दिखा तो सभी मजदूर जान बचाकर वहां से भागे। दोपहर के समय हुए इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग की। इधर दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 9 किमी दूर ग्राम नैनावद में भी शुक्रवार रात को तेंदुआ पहुंचने की सूचना मिली। ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही तेंदुए को देखा तो वे गांव में भाग आए। इसके बाद गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर आवाज करके तेंदुए को दूर भगाया।
उल्लेखनीय है कि विगत एक सप्ताह से अधिक समय से तेंदुआ ग्राम निपानिया धाकड़ देवलाबिहार सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। तेंदुए की तलाश करने पहुंचे वन विभाग के रेस्क्यू दल के पास से जब तेंदुआ गुजरा तब विभाग को तेंदुए के होने पर विश्वास हुआ। जबकि इसके पहले तेंदुआ दो हिरणों को अपना शिकार बना चुका था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पगमार्क लेकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है कि गत दिवस उक्त तेंदुआ ग्राम देवलाबिहार में दिखाई दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को गांव दूर करने के लिए प्रयास किए। जिसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली, लेकिन इसके आसपास के ग्राम निपानिया धाकड़, धतुरिया, झंडाखेड़ा, मखावद आदि ग्रामों में तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई देने पर वन विभाग के अमले ने उक्त गांव के लोगों को सर्तक रहने के लिए हिदायत दी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम घुंसी के समीप स्थित ग्राम बद्दाखेड़ा के जंगल में काम करके 4 मजदूर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर सभी मजदूरों ने जमकर दौड़ लगाई और पहाड़ी पर प्याज निकाल रहे अन्य मजदूरों को जाकर ये बात बताई। इस पर सभी मजदूर घबरा गए और जान बचाकर वहां से भाग आए। गांव में आकर उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इधर वन विभाग को भी मामले की सूचना दी गई।
जगह-जगह दिखाई दिए पगमार्क – ग्राम घुंसी के समीप बद्दाखेड़ा में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला गांव पहुंचा। इस टीम में डिप्टी रेंजर अशोकसिंह बघेल, नवनीत चौहान, वनरक्षक ललित उपाध्याय, वनरक्षक सीताराम तिवारी आदि ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। जगह-जगह तेंदुए के पगमार्क को देखते हुए लोगों को गांव से बाहर अकेले नहीं जाने के लिए समझाइश दी।
नैनावद के समीप दिखाई दिया
एक ओर वन विभाग का अमला ग्राम देवलाबिहार और आसपास के क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर रहा है। वहीं शुक्रवार रात करीब 10 बजे उक्त ग्रामों से विपरित दिशा में जिला मुख्यालय से करीब 9 किमी दूर ग्राम नैनावद के बाहर बने ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों को अचानक यहां पर तेंदुआ दिखाई दिया। यहां से भी जान बचाकर भागे मजदूरों ने गांव पहुंचकर इसकी सूचना सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों को दी। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरपंच राधेश्याम देवड़ा ने बताया कि तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके चलते आवाज करके उसे गांव से दूर किया है। वहीं सभी मजदूरों को रात में ईंट भट्टे और जंगल की ओर नहीं जाने के लिए कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो