scriptहादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, फिर दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता | Lessons after the accident, not even after the accidents | Patrika News

हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, फिर दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता

locationउज्जैनPublished: May 14, 2019 12:48:41 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

ओवर लोडिंग सवारियों को बैठाने की मनमानी जारी

patrika

crime,police,arbitrary,nagda,The accident,

नागदा. वैवाहिक समारोह में पहुंचने वाले लोग दो दिन पूर्व हुए हादसे से सबक लेना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। दरअसल बीते 11 मई को बायपास मार्ग पर बारातियों से भरे ट्रैक्टर की भिंड़त तेज रफ्तार बस से हो गई थी। घटना में 8 लोग घायल हो गए थे। विडम्बना यह है कि उज्जैन-जावरा बायपास मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बीते सप्ताह की बात करें तो मार्ग पर पांच दुर्घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॅालियों में क्षमता से अधिक सवार होकर वैवाहिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं।
आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
परेशान करने वाली बात यह है कि बायपास मार्ग पर पुलिस जवानों द्वारा पेट्रोलिंग तो की जाती है, लेकिन ओवर लोडिंग वाहनों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती। पुलिस की अदासीनता के कारण चालक चौपहिया वाहनों को दौड़ाते है। तेज रफ्तार वाहन चालक अन्य वाहनों को टक्कर मारकर भाग जाते हैं।
ट्रांसपोर्टरों की मनमानी जारी
इधर बायपास मार्ग पर मौजूद ट्रांसपोर्टरों की मनमानी भी दुर्घटनाओं का कारण बनती है। कारण बायपास मार्गपर मौजूद सविर्सिंग सेंटर संचालक भारी वाहनों को मार्ग पर कतारबद्ध तरीके से खड़ा करवा देते है, जिससे मार्ग के दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रास्ता ठीक प्रकार से दिखाई नहीं दे पाता। मार्ग के दोनों ओर से आने वाले वाहनों को ठीक प्रकार से दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएं होती है।
इनका कहना
इन दिनों वैवाहिक सीजन का दौर चल रहा है, ग्रामीणों को जो साधन उपलब्ध हो रहे है। वह उसका उपयोग कर समारोह में पहुंच रहे हैं, लेकिन इस प्रकार क्षमता से अधिक वाहनों में सवार होना यातायात नियमों के उल्लघंन की श्रेणी में आता है। बायपास मार्गपर पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मनोज रत्नाकर, सीएसपी
———–
पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से
नागदा. अखिल विश्व गायत्री परिवार की अगुवाई में एवं वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा के सुक्ष्म संरक्षण में ग्राम उमरनी खाचरौद रोड पर मंगलवार से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत होगी। कथा के प्रथम दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रज्ञापुराण कथा होगी। कथा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि युगऋषि का संदेश लेकर पधार रहे है। 15 से 17 मई तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। 18 मई शनिवार को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहूति एवं प्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो