गर्मी की छुट्टियां खत्म न हो जाएं चलो घूम के आएं हम... शहर में बढ़ रहा आउटिंग का क्रेज
उज्जैनPublished: Jun 08, 2023 02:06:06 am
देश-विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ी, मार्केङ्क्षटग के लिए बड़े होटल्स उज्जैन में ला रहे ऑफर


देश-विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ी, मार्केङ्क्षटग के लिए बड़े होटल्स उज्जैन में ला रहे ऑफर
उज्जैन. गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से कुछ सप्ताह पहले, आउङ्क्षटग करने वालों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। परिवार के साथ कोई दो-चार दिन तो कोई एक -दो सप्ताह का प्लान बनाकर घुमने जा रहा है। उज्जैनाइट््स के इस तरह आउङ्क्षटग लवर बन रहे हैं, राष्ट्रीय- अंतराष्ट्रीय होटल कंपनियों को उज्जैन में बड़ा मार्केट नजर आ रहा है।
प्रमुख दार्शनिक-पर्यटन स्थलों तक चलने वाली फ्लाइट हो या फिर ट्रेन, सभी इन दिनों लगभग पैक चल रहे हैं। इनमें भी शहरवासियों की पहली पसंद हिल स्टेशन बने हुए हैं। इसके अलावा पैकेज लेकर फॉरेन ट्रिप का क्रेज भी बढ़ा है। टूरिज्म इंड्रस्टी से जुड़े विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने वालों की संख्या बढ़ती है लेकिन कुछ वर्षों से शहर में आउङ्क्षटग लवर की संख्या ज्यादा बढ़ी है। विशेषकर कोरोना काल के बाद बड़ा बूम आया है।
हिल स्टेशन के साथ धार्मिक स्थल पसंद
शहर से घूमने जाने वालों में अब एक ऐसा बड़ा वर्ग भी है जो धार्मिक स्थलों पर जाना अधिक पसंद कर रहा है। इसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, वैष्णोदेवी जैसे प्रमुख स्थल हैं । यहां जाने से शहरवासियों की धार्मिक यात्रा तो हो ही रही है, हिल स्टेशन का आनंद भी मिल रहा है।
थ्री-फाइव स्टार होटल यूजर्स बढ़े
पर्यटन स्थलों की थ्री स्टार, फाइव स्टार होटलों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या में उज्जैनवासी भी शामिल हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय होटल ब्रांड उज्जैन में मार्केट बना रहे हैं। इनके प्रतिनिधि इंदौर व उज्जैन के एजेंट््स के मिङ्क्षटग्स कर पर्यटकों के लिए पैकेज ऑफर कर रहे हैं।
प्रमुख स्थान, शहरवासियों को पसंद आ रहे - पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कश्मीर पहली पंसद है। वैष्णोदेवी के साथ पूरा जम्मू-कश्मीर का टूर बना रहे हैं। लेह लद्दाख जाने वालों की संख्या बढ़ी है। इनमें न्यूवली कपल अधिक हैं। सिक्कीम, मनाली, ऊटी जैसे हिल स्टेशन का क्रेज है।
विदेश में यहां की अधिक बुङ्क्षकग- स्विजरलैंड, इटली, फ्रांस, ग्रीस और तुर्की, दुबई, ङ्क्षसगापुर, मलेशिया, बाली, थाईलैंड, मालदीव के टूर बढ़े हैं। हनीमूनर्स में क्रेज बाली का रहा।
फोरेन टूर का क्रेज बढ़ा
आउङ्क्षटग के शौकिनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। विशेषकर कोरोना के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री में बड़ा बूम देखने को मिला है। इसमें भारत के पर्यटन और धार्मिक स्थल तो शामिल हैं ही, विदेश घूमने वालों की संख्या भी काफी बढ़ी है। घूमने के उद्देश्य से पहले उज्जैन से विदेश के टूर काफी कम बूक होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब यहां से यूरोपियन कंट्रीस के पैकेज बुक करवाने वालों की कमी नहीं है। ऑनलाइन बुङ्क्षकग सुविधा और आकर्षक व सुरक्षित पैकेज के कारण भी लोगों में आउङ्क्षटग का चलन बढ़ा है।
- धीरेंद्रङ्क्षसह परिहार, सदस्य ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी
टॉपिक एक्सपर्ट
एयरलाइंस में उज्जैन के पैसेंजर बढ़े
उज्जैन, इंदौर सहित मालवा क्षेत्र के लोग रेकॉर्ड तोड़ घूमने जा रहे हैं। इससे ताज, लीला, मैरियट, रेडिस, राफेल्स, ओबेरॉय, निझवान, जुस्ता जैसे बड़े होटल्स ग्रुप स्थानीय ट्रैवल एजेंट््स को डील्स दे रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट ने इस बार १० हजार यात्री प्रतिदिन का रेकॉर्ड तोड़ा है जिसमें उज्जैन के पैंसेजर की भी बड़ी संख्या है। कुछ एयरलाइन ने उज्जैन-इंदौर के ट्रैवल एजेंट््स से सर्वे के तौर पर राय ली जिसमें इंदौर से ङ्क्षसगापुर, और बैंकॉक फ्लाइट की मांग रखी है।
अंकित ढड्डा, इंटरनेशनल टूर एक्सपर्ट
कुछ प्रमुख टूर पैकेज (भारत में )
कश्मीर टूर
6 रात 7 दिन, 3 सितारा होटल, ब्र्रेकफास्ट और डिनर। 2 रात श्रीनगर, 1 रात सोनमर्ग, 2 रात पहलगाम, 1 रात गुलमर्ग। ट्रेवल सुविधा शामिल।
खर्च: 30 हजार प्रति व्यक्ति
(आना-जाना शामिल नहीं)
कर्नाटका टूर
3 सितारा होटल, ब्रेकफास्ट-डिनर, 2 रात कुर्ग, 2 रात वायनाड, 1 काबिनी। टे्रवल सुविधा शामिल।
साइट: गोल्डन टेंपल, एडक्कल गुवा, पूकत लेक, जंगल सफारी।
खर्च: 35 हजार रुपए प्रति व्यक्ति। (आना-जाना शामिल नहीं)
हिमाचल टूर
6 रात 7 दिन, 3 सितारा होटल, ब्रेकफास्ट-डिनर,2 रात शिमला, 3 रात मनाली,1 रात अमृतसर।
साइट: पहाडिय़ां, जाखू मंदिर, रिवर राङ्क्षफ्टग, हडिम्बा टेंपल, मनु टेंपल, तिब्बतन मोनेस्ट्री,सोलंगवैली, रोहतांग, वाघा बॉर्डर, गोल्डन टेंपल, जलीयावाला बाघ। ट्रेवल सुविधा शामिल।
खर्च: 3५ हजार प्रति व्यक्ति(आना-जाना शामिल नहीं)
विदेश में
दुबई टूर
इंदौर - दुबई - इंदौर। 5 रात 6 दिन। वीजा, 3 सितारा होटल, ब्रेकफास्ट
साइट: दुबई सिटी टूर, डेजर्ट सफारी, बुर्ज खलीफा 124 फ्लोर, डाओ क्रुज, दुबई फ्रेम
खर्च: 55 से 60 हजार रु. प्रति व्यक्ति
सिंगापुर टूर
इंदौर मुंबई ङ्क्षसगापुर, 4 राते 5 दिन, वीजा, 3 सितारा होटल, ब्रेकफास्ट।
साइट: गार्डन बाय द बे, यूनिवर्सल स्टूडियो,
सिटी टूर, नाइट सफारी, सेंटोजा आइलैंड, सिटी टूर
खर्च: 65-७० हजार रुपए प्रति व्यक्ति
थाईलैंड टूर
इन्दौर - बैंगलुरु - बैंकॉक, 5 राते 6 दिन, ब्रेकफास्ट , 4 रात 5 दिन पटाया, 1 रात 2 दिन बैंकॉक।
साइट: कोरल आइलैंड विथ लंच, बैंकॉक सिटी, टूर एंड टेंपल टूर, अल्काजार शो, डॉल्फिन शो, नूंग नोच विलेज गार्डन, क्रुज डिनर
खर्च: 45 से ५० हजार रुपए प्रति व्यक्ति। ( जानकारी ट्रेवल एजेंट््स अनुसार, खर्च की राशि में थोड़ा अंतर संभव )