script

video : पीएम मोदी लाइव : भारत एक रूप में लड़ेगा, एक रूप में जीतेगा…

locationउज्जैनPublished: Feb 28, 2019 08:19:33 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारत एक रूप में लड़ेगा, एक रूप में जीतेगा, एक रूप में काम करेगा, एक रूप में बढ़ेगा और जीतेगा…।

patrika

Prime Minister Narendra Modi,addressed,Video Conferencing,BJP Booth workers,Lok Sabha Elections 2019,

उज्जैन. लोकसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारत एक रूप में लड़ेगा, एक रूप में जीतेगा, एक रूप में काम करेगा, एक रूप में बढ़ेगा और जीतेगा…। उन्होंने कहा कि भारत में भावनाएं अब अलग स्तर पर हैं। देश नए आत्मविश्वास में है… हर कोई महसूस करता है कि जो असंभव था, वह संभव है।

गंभीरता से सुने मन के विचार
उज्जैन, नागदा, आगर मालवा और शाजापुर सहित अन्य शहरों के कार्यकर्ताओं ने बेहद गंभीरता के साथ देश के प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की सराहना की। गुरुवार को मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक फूलचन्द्र वेदिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कावल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्रा गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लाइव कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाजपाई
नागदा में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में भाजपाई आदि गौड़ समाज की धर्मशाला में प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, महामंत्री ओपी गेहलोत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपाइयों ने सुना मोदी का जनसंवाद कार्यक्रम

सुसनेर. गुरुवार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित मांगलिक भवन में भाजपाइयों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम को सुना। एक बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओ को समझाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, फूलचंद वेदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मांगीलाल सोनी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, कमलदीप संकल्प अभियान के मिडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रा गर्ग, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल, जिला मंत्री प्रदीप सोनी, मीसाबंदी गोर्वधन शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल मिडिया प्रभारी सुनील शर्मा व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो