scriptvideo : लव जेहाद में फंसी महिला को मुस्लिम पति ने गले पर चाकू मारा | Love jihad case, woman knife injury | Patrika News

video : लव जेहाद में फंसी महिला को मुस्लिम पति ने गले पर चाकू मारा

locationउज्जैनPublished: Sep 14, 2018 05:31:15 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहा था पति

patrika

Ratlam,love marriage,District Hospital,knife killed,love jehad,Injured woman,Muslim Husband,

उज्जैन। लव जेहाद में फंसी महिला को मुस्लिम पति ने शुक्रवार सुबह मक्सी रोड स्थित रतन एवेन्यू के घर जाकर गले में चाकू मार दिया और भाग निकला। जिसे डायल-१०० की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल महिला का कहना है इस्लाम शैरानी निवासी रतलाम ने उसे पांच साल पूर्व प्यार के जाल में फंसाया और प्रेम विवाह कर लिया। बाद में वह दोस्तों को घर बुलाकर उनके साथ भी अनैतिक काम करने को मजबूर कर रहा था। चिमनगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्राण घातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है।

पीडि़ता की जुबानी उसकी कहानी
वर्षा पिता मनोहर सिंह निवासी इंदिरानगर ने बताया कि पांच साल पूर्व मां के साथ रतलाम गई थी। जावरा फाटक के पास शैरानी मोहल्ला में रहने वाले इस्लाम शैरानी ने उसे ६ वर्ष पूर्व गुड्डू नाम बताया और प्रेम जाल में फंसा लिया। घर वालों को बगैर बताए हमने प्रेम विवाह कर लिया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। बाद में पता चला कि गुड्डू तो मुस्लिम है।

सामाजिक डर के कारण स्वीकार लिया
महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि बच्चे के प्यार और सामाजिक डर की वजह से मैंने उसे स्वीकार किया और उसके साथ ही रहना ठीक समझा। बाद में पति उसके दोस्तों को घर लाने लगा। उसका कहना था कि मेरी तरह इन्हें भी खुश कर। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मेरे साथ मारपीट कर प्रताडि़त करता था। इस बात पर हमारा हमेशा ही झगड़ा होता रहता था। मैं जब इसका विरोध करती थी तो मारपीट पर उतारू हो जाता था।

पांच साल के बच्चे ने कहा पापा ने मम्मी को चाकू मारा
महिला का पांच साल का बच्चा अर्श है जिसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पत्रिका को बताया कि पापा घर आए और मम्मी से झगड़ा करने लगे। अचानक वे दौड़कर आए और मम्मी को चाकू से मारकर भाग गए। पापा बहुत गंदे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो