scriptMP Election 2018 : प्रत्याशियों की दीवाली : कोई पहुंचा मंदिर, तो किसी ने चखी गुजिया-चक्की | madhyapradesh-election Report on Candidates routine on Deepawali | Patrika News

MP Election 2018 : प्रत्याशियों की दीवाली : कोई पहुंचा मंदिर, तो किसी ने चखी गुजिया-चक्की

locationउज्जैनPublished: Nov 08, 2018 02:53:34 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

चुनावी दौर में प्रत्याशियों की दीवाली की राजनीतिक तैयारियों व जनता के बीच बने रहने में बीती।

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. चुनावी दौर में प्रत्याशियों की दीवाली की राजनीतिक तैयारियों व जनता के बीच बने रहने में बीती। उज्जैन जिले की सीटों पर घोषित हुए भाजपा-कांग्रेस के अधिकांश प्रत्याशी सुबह से ही फील्ड में निकल पड़े तो दिन में चुनावी तैयारी व प्लानिंग में जुटे रहे। पत्रिका के विभिन्न प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों के बीच पहुंचकर उनकी ये चुनावी दीवाली व दिनचर्या को कैमरे में कैद किया। मतदान में २० दिन शेष है, इसी अवधि में इन प्रत्याशियों को अपनी पूरी विधानसभा में घुमकर जनता को अपने समर्थन में करना है। लिहाजा वे थोड़ा सा वक्त भी जाया करना नहीं चाहते।

सुबह 5 बजे उठे भगवान को मनाने में जुटे प्रत्यााशी
नागदा. कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर सुबह करीब 5 बजे उठे और घर के समीप मौजूद शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की। जिसके बाद 7.30 बजे ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए निकल गए। गुर्जर ने इस दौरान करीब 9 गांवों में जनसंपर्क किया। जिसमें ग्राम रामनगर, खजुरिया, दिवेल, तारोद, मोकड़ी, खुरमुडी, भगतपुरी व परमारखेड़ी आदि स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के बाद करीब शाम 4.30 बजे गुर्जर घर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी दिनों की रुप रेखा तैयार की। रात करीब 8 बजे गुर्जर ने परिजनों के साथ मिलकर दीपोत्सव मनाया।

शाम को घर पर पूजा थी इसलिए जल्दी सुबह उठकर ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क
नागदा. विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी दिलीप शेखावत रोज की तरह दीपावली के दिन भी सुबह 5.30 उठ गए थे। स्नान के बाद शेखावत ने घर पर भगवान की पूजा-अर्चना की उसके बाद वह सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर निकल गए। उन्होंने बुधवार को ग्राम पालकी, मकला सहित तीन गांव जाकर वहां के ग्रामीणों से मिले और अपने लिए वोट मांगे। उसके बाद वह दोपहर 12 बजे के करीब वापस नागदा स्थित अपने घर आ गए। भोजन करने के बाद एक बार फिर घर पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं के से मुलाकात एवं चुनावी चर्चा में व्यस्त हो गए। इस दौरान शेखावत एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर से ही मोबाइल पर ग्रामीण क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओ से संर्पक कर उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही 9 नवबंर को नामांकन रैली का आमंत्रण दिया। शाम को परिवार के साथ दीपावली की पूजा कर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।

भगवान के दर्शन बाद कार्यकर्ता और लोगों से संपर्क करते रहे
बडऩगर. कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल ने बुधवार को सुबह सबसे पहले भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर नगर के जैन मंदिरों में पहुंचे और दर्शन किए। उसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्र में जाकर ग्राम गजनीखेड़ी में माताजी के मंदिर के दर्शन व परिक्रमा की। इसके बाद ग्राम खेड़ावदा में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया। रात्रि में महालक्षमी पूजन के बाद नगर में घूमकर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामना दी। और दीपावली का पूरा दिन उनका लोगों से जनसंपर्क जारी रहा।

व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, समस्याएं सुनीं
बडऩगर. भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्रसिंह पंड्या ने बुधवार को सुबह सबसे पहले भगवान का पूजन किया और घर व आसपास के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। दोपहर तक निवास पर ही कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते रहे, उसके पश्यात दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के घर जाकर दीपावली पर आशीर्वाद लिया। रात्रि में महालक्षमी पूजन के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर में घूमकर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामना दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो