script

ठाठबाट से निकले महादेव, स्वागत में उमड़े हजारों श्रद्धालु

locationउज्जैनPublished: Aug 20, 2019 12:59:10 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

बाबा नीलकंठेश्वर और ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकली

patrika

Shiva,glamour,agar malwa,welcome,

सुसनेर. देखो भोलेबाबा की अजब बारात, सज रहे भोलेबाबा निराले दूल्हे में, हर-हर भोले नम: शिवाय…। भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों और गीतों की स्वर लहरियों के बीच नगर में धूमधड़ाके से भादौ के पहले सोमवार को नगर में बाबा नीलकंठेश्वर व ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। इसमें सभी दूर से आए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ व शाही सवारी में मौजूद भक्तगणों को समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सवारी के दौरान हर जगह बम बम भोले ओम नम: शिवाय के नारे गुज रहे थे। ठाठ बाट से निकले भगवान भगवान भोलेनाथ इस शाही सवारी में भगवान की भक्ति रंग में भक्त खूब नाचे। कुछ समय के लिए नगर शिवमय हो गया। शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस शाही सवारी की शुरुआत कल्याण जिनिंग फैक्टरी से शिव भक्तगण व विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा भगवान शिव की आरती व पूजन के साथ हुई। इसके बाद सवारी अड्डा गली, लुहार दरवाजा, स्टेट बैक चैराहा, हाथी दरवाजा, पॉच पुलिया क्षेत्र होते हुए शुक्रवारिया बाजार, सराफा बाजार, सत्यनारायण गली होते हुवे पुन: मेला ग्राउन्ड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुची। दूल्हे के रूप में पालकी में सजा भगवान भोलेनाथ का मुखौटा पालकी में विराजित था। इस बार पालकी को विशेष रूप से सजाया गया। रास्ते में महिलाओं के साथ नागरिकों में ने जगह जगह भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व आरती व आर्शीवाद लिया व नगर के लिए मंगल कामना की। बाबा नीलकंठेश्वर महादेव जब नगर में निकले तो भक्तगण सवारी के आगे नाच रहे तो महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।
आर्यवीर सेवा दल पिपिलिया नानकार के अखाडों ने कई करतब दिखाए। सवारी के नीलकठेश्वर मंदिर पहुंचने पर पुन: आरती की गई व आरती के बाद भोजन प्रसादी का आनंद श्रद्धालुओं ने लिया।
सवारी की सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया व पुलिस जवानों ने व्यवस्था संभाली। इसके पूर्व सुबह से भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन का कार्यक्रम चला। दोपहर 12 बजे भगवान का नमक चमक से रुद्राभिषेक किया गया। चौसठ माता मंदिर में चौसठ योगिनी का पूजन की गई। 12:30 मिनट पर भगवान का मुखौटा, ढोल, बाजे के साथ कल्याण जिनिंग फैक्टरी में लाया गया। शाही सवारी की शुरुआत हुई।
इन्होंने किया स्वागत
सवारी का जगह जगह स्वागत किया गया। अजय तोमर, शिव शक्ति युवा नवयुवक मंडल मउडी दरवाजा, पोलो क्लब सुसनेर, कमल गर्ग मित्र मंडल, बोलबम कावड़ यात्रा संघ, क्षत्रिय सोधिया समाज नवयुवक मंडल, युवा प्रजापति समाज समिति, मां काली मित्र मंडल फूलमाली समाज, गायरी समाज, राणा हाउस पर विधायक सिंह एवं कार्यकर्ता, श्रीराम युवा सेना, हनुमान छत्री व्यापारी संघ, हिन्दू युवा संगठन इतवारिया बाजार आदि द्वारा मंच लगाकर स्वल्पहार व फूलों से भक्तों का स्वागत किया गया।
जनप्रतिनिधि भी आए
शाही सवारी में आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक सिंह, पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, कांग्रेस नेता भेरूसिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, डॉ. गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, भाजपा नेता प्रेम मस्ताना, भाजपा नेता प्रदीप सोनी, समिति अध्यक्ष कैलाश बजाज, कालू उपाध्याय, गिरिराज टेलर, नवीन परमार आदि मौजूद थे।
भजनों पर झूमे भक्त- शोभायात्रा में सम्मिलित बैंड पर भजनों और ढोल की थाप पर शिवभक्ति में डूबे युवा नाचते-गाते चल रहे थे हाथों में झांझ मंजीरे लेकर भोले की भक्ति में नाचते हुए चल रहे थे। इसके अलावा एक ऊंटगाड़ी पर भगवान शिव के रूप विराजित थे। कुछ युवक भगवान शिव, नंदी, हनुमान आदि का वेश धरकर शोभायात्रा में चल रहे थे।
करतब भी दिखलाए
शोभायात्रा में समिति पदाधिकारी और अधिकांश युवा केसरिया साफा एवं कपडे पहने हुए चल रहे थे, वहीं युवाओं ने गले में केसरिया डुपट्टा भी पहन रखा था। युवाओं ने जगह-जगह करतब का भी प्रदर्शन किया।
हरि-हर मिलन भी
शुक्रवारिया बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण गणेश चम्पा के मंदिर में हरि-हर मिलन का कार्यक्रम हुआ। यहां पालकी में विराजित बाबा नीलकंठेश्वर और मंदिर में विराजित लक्ष्मीनारायण की सामूहिक आरती कर प्रसादी बांटी।
जगह-जगह स्वागत- सवारी का महुडी दरवाजा पर रामद्वारा समिति, हाथी दरवाजा पर अस्पताल के सामने राजपूत व करणी सेना के युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। शुक्रवारिया बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में स्थित रामेश्वरम धाम में रुद्राभिषेक कर पूजन अर्चना की गई। आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, मुकेश हरदेनिया थे।

ट्रेंडिंग वीडियो