सोमवती अमावस्या पर 2.30 बजे खुल जाएंगे पट, महाकाल दर्शन की विशेष व्यवस्था
उज्जैनPublished: Jul 16, 2023 09:03:54 am
17 जुलाई को सावन सोमवार है और अमावस्या Amavasya भी है। सोमवार की अमावस्या यानि सोमवती अमावस्या Somvati Amavasya पर शिवपूजन का विशेष महत्व है। इसी दिन हरियाली अमावस्या Hariyali Amavasya है। ऐसे में भक्तों की संख्या और ज्यादा होने का अनुमान है। इस दिन यहां 4 लाख शिवभक्तों के आने का अनुमान है।


सोमवती अमावस्या Somvati Amavasya पर शिवपूजन का विशेष महत्व
उज्जैन. सावन माह Sawan में उज्जैन में महाकाल mahakal के भक्तों की भीड़ लग रही है। सावन के पहले सोमवार Sawan Monday को महाकाल मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां देर रात तक 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए थे। आम भक्तों की सुविधा के लिए कलेक्टर ने महाकाल मंदिर में सावन सोमवार sawan somwar को शीघ्र दर्शन और प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था बंद रखने के निर्देश दे दिए थे जिससे लोग आसानी से दर्शन पूजन कर सके।