scriptइस भव्य कार्यक्रम से शुरू होगा महाकाल लोक लोकार्पण महोत्सव | Mahakal Lok Public Release Festival Ujjain News | Patrika News

इस भव्य कार्यक्रम से शुरू होगा महाकाल लोक लोकार्पण महोत्सव

locationउज्जैनPublished: Sep 30, 2022 12:05:55 pm

Submitted by:

deepak deewan

दशहरे पर पुराने शहर आते हैं बाबा महाकाल

mahakal_corridor.png

दशहरे पर पुराने शहर आते हैं बाबा महाकाल

उज्जैन. बाबा महाकाल के आंगन में बनाए गए महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम भव्य पैमाने पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत दशहरे के दिन बाबा महाकाल की निकलने वाली सवारी से होगी। इस सवारी को श्रावण मास में निकलने वाली सवारी की तर्ज पर भव्य रूप देने की योजना है। सवारी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आएंगे।
बाबा महाकाल की इस सवारी के साथ लोकार्पण के छह दिवसीय आयोजन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने आने वाले हैं। इससे पहले लोकार्पण के इस कार्यक्रम को आम जनता को भी जोडक़र इसे लोक कार्यक्रम बनाने की तैयारी की जा रही है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पण आयोजन समिति की बैठक में लोकार्पण को लेकर विभिन्न सुझाव मांगे थे। उनका कहना था कि यह सभी को जोडऩे वाला कार्य है ऐसे में इस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता हो।
5 से 11 अक्टूबर की आयोजन की श्रृंखला की शुरुआत सबसे पहले दशहरा के दिन से – 5 से 11 अक्टूबर की आयोजन की श्रृंखला की शुरुआत सबसे पहले दशहरा के दिन से होगी। इस दिन बाबा महाकाल पुराने शहर से नए शहर फ्रीगंज में दशहरा मैदान तक आते हैं। लिहाजा इस दिन को भव्य रूप देने की योजना पर काम चल रहा है। सवारी में मुख्यमंत्री के शामिल होने के पीछे महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर जन.जन तक संदेश पहुंचाना है। कलेक्टर आशीषसिंह का कहना है कि लोकार्पण को तैयारी की जा रही है, जो सुझाव आए उन्हें भी अमल में लाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो