scriptमहाकाल मंदिर में खेल रही बच्ची गर्म दाल से झुलसी | Mahakal temple women employees in the area | Patrika News

महाकाल मंदिर में खेल रही बच्ची गर्म दाल से झुलसी

locationउज्जैनPublished: Sep 09, 2018 01:20:29 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

भोजन परोसते समय हादसा – महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में महिला कर्मचारी की 3 साल की बच्ची गर्म दाल की बाल्टी गिरने से जली

patrika

महाकाल मंदिर में खेल रही बच्ची गर्मी दाल से झुलसी

उज्जैन. शनिवार दोपहर 12.30 बजे महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में महिला कर्मचारी की तीन साल की बेटी पर परोसगारी करते समय दाल की बाल्टी गिर जाने से वह जल गई। बच्ची को अन्नक्षेत्र कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार कर बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। बच्ची के हाथ पैर व चेहरा कई जगह से जला है। जिसे शाम तक अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

अन्नक्षेत्र में अनुकंपा नियुक्ति पर पदस्थ महिला कर्मचारी बबीता निवासी ढाबा रोड ने बताया कि सुबह तीन साल की बेटी को लेकर आई थी। परोसगारी करते समय पैर में साड़ी उलझने पर हाथ से दाल की बाल्टी छूट गई। जिससे गरम दाल के छीेंट उडऩे से बच्ची का चेहरा व हाथ पैर जल गए। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत ठीक है। जिसे उपचार देकर भर्ती किया था। हालांकि देर शाम उसे छुट्टी दे दी गई।


पेड़ गिरने से बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत
उज्जैन. शनिवार शाम को भैरवगढ़ क्षेत्र के ग्राम रातडि़या रोड पर बाइक सवार किसान पर पेड़ गिर गया। हादसे मंे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। डॉयल 100 की मदद से घायल किसान को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि शाम ५.३० बजे के करीब नईखेड़ी निवासी बालाराम (50) पिता भेरूलाल बाइक पर सवार होकर नईखेड़ी की ओर जा रहा था तभी रोड के साइड में लगा विशाल पेड़ भरभराकर गिर गया। हादसे बालाराम चपेट में आया है, जिसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंपेंगे। फिलहाल मर्ग कायम किया है।

प्राचार्य का लैपटॉप चोरी, घर से चांदी के जेवर ले गए चोर
उज्जैन. नारायणपुरा में रहने वाले शासकीय स्कूल के प्राचार्य घर से अज्ञात बदमाश उनका लैपटॉप चोरी कर ले गए। प्राचार्य ने माधवनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। एसआई लिविन खेस ने बताया कि हेमंत पिता कैलाश मेहर के घर से अज्ञात बदमाश उनका लैपटॉप चोरी कर ले गया। इसी तरह चिमनगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर में रहने वाले कैलाश पिता मांगीलाल चावड़ा के घर से अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर चांदी के जेवर चोरी कर ले गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो