scriptMahakal will be seen from the tunnel in Mahakal Lok | 45 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी टनल से होंगे महाकाल के दर्शन | Patrika News

45 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी टनल से होंगे महाकाल के दर्शन

locationउज्जैनPublished: May 18, 2023 12:22:11 pm

Submitted by:

deepak deewan

महाकाल मंदिर में बन रही टनल, सीधे नंदी मंडपम तक श्रद्धालु, महाकाल लोक में कई निर्माण

mahakal_tunnel.png
महाकाल मंदिर में बन रही टनल
उज्जैन. महाकाल लोक बनने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन करने लाखों लोग आने लगे हैं। इन भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर और परिसर को और भव्य रूप दिया जा रहा है। जहां नंदी मंडपम् की दीवारों की फीकी पड़ी चमक लौटाई जा रही है वहीं गणेश मंडपम और नंदी हॉल का विस्तार भी हो रहा है। और तो और महाकाल के दर्शन सुलभ करने के लिए एक टनल भी बनाई जा रही है। इस लंबी चौड़ी टनल से भक्त सीधे नंदी मंडपम तक जाकर महाकाल के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। नई टनल आकार भी लेने लगी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.