उज्जैनPublished: Jan 27, 2023 04:19:29 pm
Manish Gite
zero waste temple- स्मार्ट होने वाला है बाबा महाकाल का धाम...। पूरे क्षेत्र को जीरो वेस्ट करने की तैयारी...।
उज्जैन। महाकाल मंदिर में कुछ नया होने जा रहा है। बाबा महाकाल को चढ़ने वाले श्रद्धा के सैकड़ों किलो फूल मालाओं से खाद और गैस बनाई जाएगी। खाद से गार्डन हरा-भरा रहेगा, वहीं गैस से श्रद्धालुओं के प्रसाद की रसोई चलाई जाएगी। यह काम थ्री-आर तकनीक से किया जाएगा। यह प्लांट फरवरी माह में शुरू हो जाएगी।