scriptवाहनों पर सवार होकर शहर में निकलेंगी मातृशक्ति | Maternity leave in the city by riding on vehicles | Patrika News

वाहनों पर सवार होकर शहर में निकलेंगी मातृशक्ति

locationउज्जैनPublished: Apr 17, 2018 01:05:09 am

Submitted by:

Lalit Saxena

परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी, कल वाहन रैली और परशुराम दर्शन यात्रा का आयोजन

patrika

akshaya tritiya,Brahmin society,

उज्जैन. ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया १८ अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। मंगलवार को सर्वब्राह्मण मातृशक्ति रैली, ब्रह्म जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार १८ अप्रैल को अभा ब्राह्मण समाज की ओर से वाहन रैली और परशुराम युवा ब्राह्मण संगठन द्वारा परशुराम दर्शन यात्रा का आयोजन होगा।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम 4 बजे सर्वब्राह्मण मातृशक्ति एकजुट होकर वाहन रैली के साथ निकलेगी। रैली के पहले नानाखेड़ा स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में विधि विधान से भगवान का अभिषेक पूजन कर भगवान परशुरामजी की ध्वजा के साथ शहीद पार्क से रैली प्रारंभ होगी। सीमा वशिष्ठ और कीर्ति मोढ़ ने बताया रैली में शामिल होने के लिए नि:शक्त, वृद्ध महिलाओं के लिए इ-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। रैली शहीद पार्क से प्रारंभ होकर टॉवर चौक, चामुंडा माता मंदिर, मालीपुरा, महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, हरिफाटक पुल होते हुए पुन: टॉवर चौक पर पहुंचेगी, जहां राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महिलाओं का स्वागत किया जाएगा और रैली का समापन होगा।
शहीद पार्क पर परशुरामजी की आरती
अ.भा. ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा मंगलवार को ब्रह्म जागरण रैली का आयोजन कर भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। अध्यक्ष आकाश आजाद तिवारी ने बताया परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शाम ४.३० बजे महाकाल क्षेत्र स्थित विश्वात्मानंद अन्न क्षेत्र से ब्रह्म जागरण रैली निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होकर शहीद पार्क पहुंचेगी। यहां भगवान परशुराम की आरती की जाएगी।
वेद पाठी बालक करेंगे वेद पारायण
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को ब्रह्मोत्सव 2018 का आयोजन टॉवर चौक किया जा रहा है। शाम ७ बजे आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या, आरती के आयोजन के साथ रांगोली बनाई जाएगी। सनातनी वेदपाठी बालक वेद पारायण करेंगे।
चल समारोह में समाज की महिलाएं भी होंगी शामिल
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव 18 अप्रैल को शाम 6 बजे महाकाल मंदिर से चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगी। यह निर्णय अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। निशा त्रिपाठी, प्रेरणा मनाना, नंदनी जोशी, सुकीर्ति व्यास ,ज्योति स्वामी, ममता उपाध्याय, अचला शर्मा, रमा पंड्या, विद्या व्यास, अंजना शुक्ला, राजश्री जोशी, इंदिरा त्रिवेदी, सीमा वशिष्ठ, जया मिश्रा आदि ने महिलाओं के साथ बैठक कर चल समारोह में शामिल होने का संकल्प कराया। इस अवसर पर सुरेंद्र चतुर्वेदी, शिवनारायण जागीरदार, अभिजीत दुबे, रामेश्वर दुबे, गोपाल जोशी, योगेश व्यास, संदीप भार्गव सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
पुरुष और महिला मंडल की अलग-अलग बैठक
18 अप्रैल अक्षय तृतीया पर परशुराम युवा ब्राह्मण संगठन द्वारा महाकाल मंदिर से प्रात: 9 बजे निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा को लेकर इंदिरानगर में पुरुष एवं महिला मंडल की अलग-अलग बैठक हुई। संगठन के श्रवण शर्मा व पार्षद माया त्रिवेदी ने बताया कि पुरुष वर्ग की बैठक में 4 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा प्रस्तुत की गई। महिला मंडल की बैठक में परशुराम जयंती के दिन सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थित होने का संकल्प लिया। इंदिरानगर महिला सभा का गठन भी किया गया। इस अवसर पर एएल शर्मा, योगेन्द्र शुक्ल, जसवंत भार्गव, नितिन शर्मा, धर्मेन्द्र पंड्या, राजकुमार दुबे, नीरज शर्मा, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे। महिलाओं में शोभा शर्मा, रेखा शुक्ला, रेणु शर्मा, गरिमा शर्मा, विनीता नागर, रेणुका जोशी, मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो