scriptमहापौर ने पत्र में क्या लिखा निगम आयुक्त को… हड़कंप मचा | Mayor wrote in the letter to the corporation commissioner | Patrika News

महापौर ने पत्र में क्या लिखा निगम आयुक्त को… हड़कंप मचा

locationउज्जैनPublished: May 12, 2018 10:38:50 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र, महापौर की आयुक्त को चिठ्ठी

patrika

ujjain news,Posting,Municipal Corporation Ujjain,

उज्जैन. पत्र के जवाब व वांछित जानकारी नहीं मिलने से आहत महापौर मीना जोनवाल ने निगमायुक्त डॉ. विजयकुमार जे. को तल्ख अंदाज में रिमाइंडर भेजा है, जिसमें कहा कि पूर्व में मैंने निगम अधिकारी-कर्मियों के विरुद्ध विभिन्न स्तर पर प्रचलित जांच के संबंध में जानकारी चाही थी, जो नहीं मिली। पहले भी ऐसा हुआ है। मेरे पत्रों को गंभीरता से नहीं लेते। जानबूझकर मुझे जानकारी नहीं देते। २४ घंटे में प्राथमिकता से अनिवार्य रूप से जानकारी दें , अन्यथा मुझे उच्च स्तर पर पत्र व्यवहार करने मजबूर होना पड़ेगा। ये पत्र निगम गलियारों में चर्चाओं में बना हुआ है। शुक्रवार को ये पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। निगम से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी के साथ भाजपा संगठन के लोगों के बीच भी यह पत्र खासा चर्चा का विषय बन गया है। बता दे कि निगम प्रशासन के भाजपा के कुछ पार्षदों का भी विवाद बना रहता है।

जीएडी के बाहर प्रवेश निषेध का बोर्ड

शुक्रवार को नगर निगम सामान्य प्रशासन शाखा के बाहर एकाएक एक नोटिस बोर्ड चस्पा हुआ, जिसमें शाखा के अत्यंत गोपनीय होने व बगैर अनुमति प्रवेश निषेध का उल्लेख है। समझा जा रहा है कि पत्र के मीडिया में यहीं से लीक होने की आशंका के चलते निगमायुक्त के फरमान पर ये बोर्ड लगाया गया है।

महापौर व निगम आयुक्त में टकराव जारी
नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महापौर व निगम आयुक्त में लंबे समय से शीत युद्ध जारी है। निगम के कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इनके खिलाफ निगमा की तरफ से विभाग को पत्राचार हुआ। महापौर ने इन अधिकारियों के समर्थन में पत्राचार कर दिया। महापौर इन्हीं जांच से संबंधित जानकारी निगम प्रशासन से चाह रही है और अधिकारी यह जानकारी देने में देरी कर रहे है। यह प्रकरण जारी रहा। इसी के साथ निगम की अन्य कार्रवाई में भी दो प्रमुख लोगों के बीच मतभेद सामने आ चुके है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो