scriptगौशाला देख भड़के पशुपालन मंत्री, कहा- ये भाजपा का चारा घोटाला है, जांच करवाएंगे | Minister of Animal Husbandry reached the inspection of Gaushala | Patrika News

गौशाला देख भड़के पशुपालन मंत्री, कहा- ये भाजपा का चारा घोटाला है, जांच करवाएंगे

locationउज्जैनPublished: Dec 29, 2018 09:34:44 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

मंत्रालय मिलने के अगले दिन ही पशु पालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लखन यादव नगर निगम की कपिला गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए।

patrika

bjp leader,minister,gaushala,Municipal Corporation,ministry,inspection,Animal husbandry,lakhan yadav,fishery department,

उज्जैन. मंत्रालय मिलने के अगले दिन ही पशु पालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लखन यादव नगर निगम की कपिला गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां गायों की हालत देखने के बाद यादव बाले, यह भाजपा का चारा घोटाला है। भाजपा के नेता और ठेकेदार गायों का चारा खा गए हैं। उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष वशिष्ठ ने दी गौशाला की जानकारी
शनिवार को मंत्री यादव उज्जैन पहुंचे तो नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने उन्हें निगम की कपिला गौशाला में गायों की खराब स्थिति की जानकारी दी। देर शाम यादव राजेंद्र वशिष्ठ के साथ अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए अचानक कपिला गौशाला पहुंच गए। उन्होंने पूरी गौशाला का निरीक्षण किया और गायों को रखने के संबंध में जानकारी मांगी। पता चला कि गौशाला में 350 गायों के रखने की जगह है, लेकिन वर्तमान में वहां क्षमता के दो गुना से अधिक ७५० मवेशी रखे गए हैं। इसके अलावा खाने-पीने व रखरखाव की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिलने पर यादव उखड़ गए। उन्होंने मौके पर ही जांच के आदेश दे दिए।

भाजपा ने सिर्फ डिंडोरा पीटा है
कपिला गौशाला की स्थिति को लेकर मीडिया से चर्चा में यादव बोले, मध्य्प्रदेश में गायों के नाम पर भाजपा ने सिर्फ डिंडोरा पीटा है। 350 की क्षमता में 750 गायों को रखा, क्या है ये, कैसे मैनेज हो रहा है। भूसा, दलिया भी नहीं है। भाजपा के दलाल सारा दाना-पानी खा रहे है, और गाय भूखी मर रही है। 24 घंटे में मेरा यह पहला दौरा है और इस गौशाला की स्थिति बड़ी दयनीय है। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करवाई जाएगी।

मवेशियों के लिए सिर्फ इतने से कर्मचारी
मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलने पर गौशाला प्रभारी सहायक निगमायुक्त बीके शर्मा भी वहां पहुंच गए। मंत्री यादव ने पूछा गौशाला संचालन में कितने कर्मचारी लगाए गए हैं। बताया गया कि एक समय पर पांच कर्मचारी तैनात रहते हैं। इस पर यादव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, इतनी गायों के लिए सिर्फ पांच कर्मचारी, पर्याप्त नहीं हैं। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।

पॉलीथिन तो रटारटाया जवाब है
यादव को पिछले दिनों हुई गायों की मौत की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से गायों के मरने का कारण पूछा। बताया गया कि गाय पॉलिथीन खाकर आती हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। इस पर यादव बोले, यह तो पुराना रटारटाया जवाब है। इस बीच वशिष्ठ बोले, जब शहर में पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है तो फिर गायों को खाने के लिए पॉलिथीन कहां से मिल रही है। अधिकारी-कर्मचारी मवेशियों की मौत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यादव ने पीएम रिपोर्ट, रजिस्टर संधारण आदि की जानकारी ली और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो