उज्जैन

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों में एक शिक्षक भी शामिल

Ujjain News: – लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो आरोपियों ने बना लिए थे। पीडि़त पक्ष पहुंचा महिला थाने।

उज्जैनMay 24, 2020 / 04:51 pm

Lalit Saxena

Ujjain News: – लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो आरोपियों ने बना लिए थे। पीडि़त पक्ष पहुंचा महिला थाने।

उज्जैन. लॉकडाउन और कोरोना महामारी के बीच सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो गई। कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है, जिनमें से एक शिक्षक होना भी बताया जा रहा है। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला होने पर पीडि़त पक्ष के लोग रविवार को महिला पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

सातवी में पढ़ती थी छात्रा
प्राप्त जानकारी अनुसार सातवीं कक्षा में पढऩे वाली एक नाबालिग लड़की के साथ संजय नगर के रहने वाले रितिक नरवरिया जो कि उसको कोचिंग पढ़ाता था, उसके साथ दुष्कर्म किया है। बालिका ने अपने बयान में सीमा यादव नामक लड़की का भी नाम बताया। उस लड़की ने चार लड़कों के साथ मिलकर उसके साथ इस प्रकार की घटना घटित करने में मदद की। नाबालिग बालिका द्वारा अपने बयान में रितिक नरवरिया, सोनू ठाकुर, आदित्य पवार और आर्यन शर्मा नाम बताए हैं।

अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए थे
बालिका ने जब आपबीती अपने माता-पिता को आकर बताई, तब पता चला कि उस नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो आरोपियों ने बना लिए थे। उसी के आधार पर बार-बार उसके साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे थे। रविवार को नाबालिग बालिका ने माता-पिता के साथ महिला थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी दास्तान सुनाई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.