scriptMP ELECTION 2018 : साफ हुई चुनावी रण की तस्वीर, मैदान में आए असल योद्धा | mp election Straight-fight between BJP and Congress on seats | Patrika News

MP ELECTION 2018 : साफ हुई चुनावी रण की तस्वीर, मैदान में आए असल योद्धा

locationउज्जैनPublished: Nov 15, 2018 12:46:16 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

जिले की सभी सीटों पर कुल 26 नाम वापस, बागियों को बैठाने में भाजपा सफल, बडऩगर को छोड़ कांग्रेस के बागी नहीं माने

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. जिले में चुनावी रण की तस्वीर बुधवार को साफ हुई। नाम वापसी के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के बागियों ने तो कदम पीछे ले लिए, लेकिन कांगे्रस के बागी डटे रहे। एेसे में अब उज्जैन उत्तर, दक्षिण, महिदपुर में त्रिकोणीय तो बाकी सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में

हालांकि इनमें आम आदमी पार्टी, सपाक्स व निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। बागियों के समीकरण बिगाडऩे के कयासों व दावों के बीच कांग्रेस पार्टी असंतुष्टों को मनाने में कमजोर रही। केवल बडऩगर में कांग्रेस बागी ने नाम वापस लिया। अब अगले 13 दिन तक सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाएंगे। 28 नवंबर को मतदाता इनके भाग्य का फैसला इवीएम में दर्ज करेंगे और 11 दिसंबर को हार-जीत का एलान होगा। बुधवार को नाम वापसी के दिन सुबह से बागियों को लेकर चर्चा का माहौल गर्म रहा। भाजपा ने नागदा, बडऩगर, घट्टिया सीट पर सभी बागियों को मंगलवार को ही मना लिया था, लिहाजा सभी वापस हो गए। लेकिन कांग्रेस में बडऩगर से महेश पटेल के अलावा अन्य तीन सीटों पर पार्टी के बागी नहीं माने। सबकी निगाहें इन्हीं नामों पर टिकी रहीं। घड़ी का काटा 3 बजे के पार जाने के बाद भी किसी ने नाम वापस लिया तो तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले तय हो गए। अब सारे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता करेगी।

उज्जैन उत्तर (216)
मतदाता : 217872
पुरुष : 110616
महिला : 107242, अन्य : 12
कुल प्रत्याशी : 9
भाजपा प्रत्याशी: पारस जैन
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 68, शिक्षा: बी कॉम
राजनीतिक कॅरियर : भाजपा से लगातार सातवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पांच बार जीते, एक बार हारे। वर्तमान में मंत्री।
कांगे्रस प्रत्याशी: राजेंद्र भारती
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 52, शिक्षा : एलएलबी, एमए समाज शास्त्र
राजनीति कॅरियर : कांग्रेस से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। एक बार जीते, एक बार हारे।
निर्दलीय प्रत्याशी : माया त्रिवेदी
चुनाव चिह्न : टॉर्च
उम्र : 48, शिक्षा : बीएससी
राजनीतिक कॅरियर : कांग्रेस से दो बार पार्षद। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर पहली बार निर्दलीय विधानसभा लड़ रही हैं।
यह भी मैदान में
अब्दुल रज्जाक : बसपा
जियालाल शर्मा : सपाक्स
पंकज जैन : आरक्षण विरोधी पार्टी
विनोद शर्मा : आप
दिनेश पंवार : निर्दलीय
वीरेंद्र भैया : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : भाजपा के पारस जैन को 27815 व कांग्रेस के विवेक यादव को 47966 वोट मिले।
जीत का अंतर : 24849

उज्जैन दक्षिण (217)
मतदाता : 248535
पुरुष : 123597
महिला : 119969, अन्य : 19
कुल प्रत्याशी : 11
भाजपा प्रत्याशी : मोहन यादव
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 53, शिक्षा : बीएससी, पीएचडी
राजनीतिक कॅरियर : मप्र पर्यटन निगम के अध्यक्ष रहे। भाजपा से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। एक बार जीते। वर्तमान में विधायक।
कांगे्रस प्रत्याशी : राजेंद्र वशिष्ठ
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 56, शिक्षा : एलएलबी, पीजीडीएम
राजनीतिक कॅरियर : तीन बार पार्षद। एक बार निर्दलीय विस चुनाव लड़ा और हारे।
निर्दलीय प्रत्याशी : जयसिंह दरबार
चिह्न : लिफाफा
उम्र : 51, शिक्षा : 10वीं
कॅरियर : पार्षद व जिला कांग्रेस अध्यक्ष। तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। एक बार निर्दलीय व एक बार कांग्रेस से विस चुनाव लड़ा, हारे।
यह भी मैदान में
शैलेंद्रसिंह रूपावत : आप
इंदरलाल मकवाना : बसपा
पंकज मंडलोई : शिवसेना
डॉ. राधेश्याम मिश्रा : सपाक्स
सविता भंडारी : सांझी विरासत पार्टी
अजय सोनारतिया : निर्दलीय
ईशान विश्वकर्मा : निर्दलीय
काजी हिफजुर्रहमान : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : मोहन यादव को 73108, जयसिंह को 63456 वोट मिले। जीत का अंतर- 9562

नागदा खाचरौद (212)
मतदाता : 204593
पुरुष : 104659
महिला : 99902, अन्य : 16
कुल प्रत्याशी : 11
भाजपा प्रत्याशी : दिलीप शेखावत
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 52, शिक्षा : एम कॉम
राजनीतिक कॅरियर : तीसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। एक बार हारे, एक बार जीते। वर्तमान में विधायक
कांग्रेस प्रत्याशी : दिलीपसिंह गुर्जर
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 56, शिक्षा: बीए द्वितीय वर्ष
राजनीतिक कॅरियर : पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार कांग्रेस व एक बार निर्दलीय जीते। एक बार हारे।
यह भी मैदान में
कैलाशचंद्र राठौर : बसपा
जितेंद्र चतुर्वेदी : शिवसेना
रतनसिंह : आप
रामचंद्र परमार : बहुजन मुक्ति पार्टी
कैलाशचंद्र अहिरवार : निर्दलीय
जगदीश चावड़ा : निर्दलीय
महेश : निर्दलीय
रशीद मोहम्मद : निर्दलीय
रियाज मोहम्मद : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : भाजपा के दिलीप शेखावत को 78036 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 61921 वोट मिले।
जीत का अंतर : 16115

महिदपुर (213)
मतदाता : 204593
पुरुष : 104675,
महिला : 99902, अन्य : 16
कुल प्रत्याशी : 7
भाजपा प्रत्याशी : बहादुरसिंह चौहान
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 51, शिक्षा : बीएससी
राजनीतिक कॅरियर : चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार जीत चुके हैं व एक बार हारे। वर्तमान में विधायक।
कांग्रेस प्रत्याशी : सरदारसिंह चौहान
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 58, शिक्षा : साक्षर
राजनीतिक कॅरियर : जिला पंचायत सदस्य रहे। पहली बार विस चुनाव लड़ रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी : दिनेश जैन बोस
चुनाव चिह्न : ट्रैक्टर चलाता किसान
उम्र : 52, शिक्षा : एमएससी
राजनीतिक कॅरियर: जिला पंचायत सदस्य रहे। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर दूसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले निर्दलीय चुनाव लड़ दूसरे नंबर पर रहे लेकिन हारे।
यह भी मैदान में
रमेशचंद्र बमनावत : बसपा
बाबूलाल थावलिया : बहुजन संघर्ष दल
भगवतीप्रसाद पुरोहित : आप
शाकिर : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : बहादुरसिंह चौहान को 71096 व कांग्रेस की कल्पना परुलेकर- 7058 को वोट मिले। जीत का अंतर : 64038

तराना (214)
मतदाता : 174128
पुरुष : 88838
महिला : 85286, अन्य-4
कुल प्रत्याशी : 10
भाजपा प्रत्याशी : अनिल फिरोजिया
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 47, शिक्षा : 12वीं
राजनीतिक कॅरियर : यूडीए उपाध्यक्ष रहे। दूसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में विधायक।
कांग्रेस प्रत्याशी : महेश परमार
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 40, शिक्षा : एलएलबी, एमए
राजनीतिक कॅरियर : जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दूसरी बार विस चुनाव लड़ रहे हैं।
घट्टिया से निर्दलीय हारे।
यह भी मैदान में
कैलाश नरवरिया : बसपा
जसवंत सिंह : आप
बलराम मालवीय : नया भारत पार्टी
भूरेलाल देवड़ा : बहुजन संघर्ष दल
अनिल : निर्दलीय
तिलकराज अहिरवार : निर्दलीय
बनेसिंह परमार : निर्दलीय
महेश परमार : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : अनिल फिरोजिया को 64792 व कांग्रेस राजेंद्र मालवीय को 48657 वोट मिले।
जीत का अंतर : 16135

घट्टिया (215)
मतदाता : 204613
पुरुष : 105007
महिला : 99599, अन्य : 7
कुल प्रत्याशी : 9
भाजपा प्रत्याशी : अजीत बौरासी
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 34, शिक्षा : होटल मैनेजमेंट, इंग्लैंड
राजनीतिक कॅरियर : दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला चुनाव कांग्रेस से आलोट सीट से हारे।
कांग्रेस प्रत्याशी : रामलाल मालवीय
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 51, शिक्षा : बीकॉम
राजनीतिक कॅरियर : कांग्रेस से चार पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार जीते, दो बार हार चुके हैं।
यह भी मैदान में
नाथूलाल धोलपुरे : बसपा
निर्भयसिंह : बहुजन संघर्ष दल
आकाश परमार : निर्दलीय
चंपालाल परमार : निर्दलीय
इंजी.़ दीपक सोनवानिया : निर्दलीय
बबलू : निर्दलीय
शांतिलाल देशवाल : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : भाजपा से सतीश मालवीय 74092व कांग्रेस के रामलाल मालवीय को 56723 वोट
जीत का अंतर : 17369

बडऩगर (218)
मतदाता : 187722
पुरुष : 96105
महिला : 91610, अन्य 7
कुल प्रत्याशी : 9
भाजपा प्रत्याशी : संजय शर्मा
चुनाव चिह्न : कमल का फूल
उम्र : 42. शिक्षा : एम.कॉम
राजनीतिक कॅरियर : भाजयुमो नगर अध्यक्ष। संजय शर्मा पहली बार ही विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी : मुरली मोरवाल
चुनाव चिह्न : हाथ का पंजा
उम्र : 55, शिक्षा : 11वीं
राजनीतिक कॅरियर : दूसरी बार पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पहले 2008 में हारे थे।
यह भी मैदान में
दशरथ सरवटे : बसपा
डॉ. आनंद वर्मा : बहुजन संघर्ष दल
गोपाल पांचाल : आप
दिलीप गरवाल : गोंडवाना गणतंत्र
प्रभात पुरानिया : शिवसेना
ममता राजपूत : निर्दलीय
मुन्नालाल गुर्जरवाडि़या : निर्दलीय
पिछले चुनाव में : भाजपा के मुकेश पण्डया को 58679 व कांग्रेस के महेश पटेल को 45544 वोट मिले।
जीत का अंतर : 13135

उज्जैन जिले में प्रत्याशियों की संख्या
उज्जैन उत्तर 9
उज्जैन दक्षिण 11
नागदा खाचरौद 11
महिदपुर 07
तराना 10
घट्टिया ०9
बडऩगर ०9

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो