scriptटूटे बैरिकेड्स और चेक पोस्ट से सिंहस्थ में सुरक्षा  | Nagda to Ujjain route Safety equipment succumbs | Patrika News
उज्जैन

टूटे बैरिकेड्स और चेक पोस्ट से सिंहस्थ में सुरक्षा 

लापरवाही : नागदा-उज्जैन मार्ग पर सुरक्षा उपकरणों ने दम तोड़ा

उज्जैनApr 05, 2016 / 11:19 am

नागडा डेस्क

patrika

patrika

नागदा. सिंहस्थ पर्व की शुरुआत मंगलवार से होगी। पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लेकिन संवेदनशील शहर नागदा की सुरक्षा का ओर प्रशासन अनदेखी कर रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से नागदा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। जिसमें सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन-नागदा मार्ग पर बने चैक पोस्ट अनदेखी का शिकार हो रहे है। देखरेख के अभाव में इन संसाधनों की दुर्दशा हो रही है। सुरक्षा उपकरणों की दुदर्शा शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।

अनदेखी की शिकार चेक पोस्ट
सिंहस्थ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्देनजर उज्जैन, उन्हेल व नागदा मार्ग पर पुलिस ने चैक पोस्ट बनाए है। इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग होना भी निर्धारित था। लेकिन बल की कमी के चलते यह व्यवस्था सिहंस्थ पूर्व ही धराशाही हो गई।
 
भगवान भरोसे सुरक्षा
चैक पोस्ट पर शुरुआत में पुलिस जवान तैनात किए गए। लेकिन बाद में पुलिस बल की कमी के चलते जवान हटा दिए गए। शहर में दो पुलिस थाने है। दोनों थानों पर लगभग 117 जवानों का बल स्वीकृत है। जिसमें से वर्तमान में दोनों थानों पर 84 जवान तैनात है। इन 84 जवानों में से 40 को सिंहस्थ का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में अतिसंवेदनशील शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही हैं।
 
कहां कितने जवान
थाना स्वीकृत बल पदस्थ बल सिंहस्थ में तैनात शेष बल
नागदा मंडी 79 46 20  26
बिड़लाग्राम 38 38 20 18

उपकरणों ने दम तोड़ा
नागदा-उज्जैन मार्ग स्थित चेक पोस्ट पर एक सुविधा केंद्र व नाका बनाया था। वर्तमान में दोनों सुरक्षा के उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके। केंद्र पर पूर्व के पुलिस अधिकारियों के नंबर अंकित है। जिन अधिकारियों के मोबाईल नंबर अंकित है। उन को शहर से गए लगभग 6 माह का समय हो गया।

patrikaसंवेदनशील शहर 
जिले का सबसे बड़ा शहर नागदा संवेदनशील की श्रेणी में आता है। क्षेत्र में कई सिमी की बैठके भी हुई है। गुजरात, महाराष्ट्र, एटीएस, सीबीआई, सीआईडी आदि जांच एजेंसी भी नागदा क्षेत्र में कई बार कार्रवाई कर चुकी है। सिमी के कई आंतकियों ने शहर में फरारी काटी है। ऐसे में पुलिस अभी तक सर्तक नहीं हुई है।

टीम में कप्तान नहीं 
नागदा व उन्हेल थाने में गत एक माह से टीम बिना कप्तान के चल रहे हंै। सीएसपी संतोष भदौरिया का 24 फरवरी को स्थानातरंण हो चुका है। करीब 40 दिन का समय बीत जाने के बाद भी नए सीएसपी की नियुक्ति नहीं हुई है। 

 हमें जानकारी मिली है कि चेक पोस्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे जल्द ही ठीक करवाकर वहां पर जवान तैनात कर दिए जाएंगे।
– अजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी नागदा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो