scriptतैयारी : जिन रास्तों से होकर उज्जैन आए थे श्रीकृष्ण, वहां निकालेंगे राष्ट्रीय यात्रा | National Executive Meeting of Tirth Purohit Mahasangh | Patrika News

तैयारी : जिन रास्तों से होकर उज्जैन आए थे श्रीकृष्ण, वहां निकालेंगे राष्ट्रीय यात्रा

locationउज्जैनPublished: Nov 17, 2018 08:21:24 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

धर्म यात्रा महासंघ, तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक में निर्णय,तीर्थों के विकास के लिए तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की मांग

patrika

Mathura,shrikrishna,Sandipani ashram ujjain,

उज्जैन. शिक्षा ग्रहण करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा से गुरु सांदीपनि आश्रम उज्जैन आगमन और गुरु सांदीपनि के पुत्र की खोज के लिए उपयोग प्राचीन मार्ग पर राष्ट्रीय यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय धर्म यात्रा महासंघ तथा तीर्थ पुरोहित महासंघ की नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लिया गया। इसके साथ ही तीर्थों के विकास के लिए तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की मांग गई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके और धर्म यात्रा महासंघ के मध्य प्रदेश मालवा प्रांत के पदाधिकारियों द्वारा महाभारत काल की भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में गुरु सांदीपनि आश्रम शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिस मार्ग से मथुरा से उज्जैन आए थे, उक्त मार्ग से राष्ट्रीय यात्रा मथुरा से करौली, रणथंबोर, बांरा, झालावाड़, आगर होकर महर्षि सांदीपनि आश्रम उज्जैन तक यात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ गुरु सांदीपनि द्वारा गुरुदक्षिणा में मांगे गए पुत्र की खोज में श्रीकृष्ण उज्जैन से वर्तमान बदनावर, पेटलावद थांदला, गांवड़ी, डाकोर, धोलका, बामनबोर, हड़मतिया खंभालिया गुजरात से द्वारका तक भ्रमण किया था। इस मार्ग पर भी यात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों यात्रा का रोड मैप भी बैठक में रखा गया। इसे ध्वनिमत से स्वीकार कर यात्रा के आयोजन का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में धर्म यात्रा महासंघ के पदाधिकारियों को दोनों यात्राओं की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

अलग से तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की मांग

केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों से तीर्थों के विकास के लिए अलग से तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की मांग का प्रस्ताव भी पास किया गया। संगठन विस्तार, प्रयागराज इलाहाबाद में कुंभ में धर्म यात्रा महासंघ, तीर्थ पुरोहित महासभा का सम्मेलन आयोजित करने पर विचार किया गया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा फैजाबाद का नाम अयोध्या तथा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के निर्णय पर सरकार के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव किया गया।

वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया

धर्म यात्रा महासंघ के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 14 जनवरी 2019 से वर्षभर रजत जयंती वर्ष मनाने का निर्णय लेकर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उज्जैन से धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, धर्म यात्रा महासंघ प्रांत अध्यक्ष अशोक कोटवानी, महामंत्री बंटी शर्मा, तीर्थ पुरोहित महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, नगर अध्यक्ष उत्तम दुबे शामिल थे। धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र पंकज, धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा, दिल्ली प्रांत अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, नरेंद्र बिंदल मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो