scriptलगाया आरोप : पाक की भाषा बोलती है कांग्रेस…राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर ने कहा | National President of Bid Front in BJP Women's Conference | Patrika News

लगाया आरोप : पाक की भाषा बोलती है कांग्रेस…राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर ने कहा

locationउज्जैनPublished: May 13, 2019 10:51:15 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

भाजपा महिला सम्मेलन में बोली मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र की महिलाओं उत्थान की योजनाएं गिनाई

patrika

elections,BJP,Prime Minister Narendra Modi,women,polling,National President,Women’s Conference,

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। यहीं महिलाएं इस चुनाव में भाजपा के लिए ब्रह्मास्त्र साबित होंगी। छठे चरण के मतदान तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से स्पष्ट है कि आधी आबादी मोदी सरकार के साथ है। सोमवार को यह बात माधव सेवा न्यास सभागार में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कही। सम्मेलन में मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रही।

महंगाई कोई मुद्दा नहीं

भाजपा सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना, शौचालय निर्माण जैसी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर ही बनाई गई है, जिनसे महिलाओं को ही ज्यादा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक के चुनावों में पहली बार महंगाई कोई मुद्दा नहीं है। अभी महंगाई की दर 2.57 प्रतिशत है। कांग्रेस के 10 सालों के कार्यकाल में महंगाई का प्रतिशत 11 प्रतिशत या उससे अधिक रहता था। भाजपा इस बार विकास को मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है और विकास को ही प्राथमिकता दे रही है।

पाकिस्तान भी यहीं भाषा बोलता रहा है

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में धारा 370 खत्म नहीं करने, कश्मीर से सेना कम करने और राजद्रोह का कानून खत्म जैसे वादे किए हैं। पाकिस्तान भी यहीं भाषा बोलता रहा है। मप्र में राहुल गांधी ने कहा था 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करेंगे। लेकिन यह भी हुआ नहीं। कांग्रेस का मूलमंत्र ही झूठ है और झूठ बोल कर सत्ता में आना। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। यहां की प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष रजनी उपाध्याय ने दिया। सम्मेलन को मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, महापौर मीना जोनवाल, कलावती यादव ने संबोधित किया। संचालन अचला शर्मा ने किया व आभार उपमा चौहान ने माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो