scriptप्रकृति ने निखारा उज्जैन का सौंदर्य | Nature enhanced the beauty of Ujjain | Patrika News

प्रकृति ने निखारा उज्जैन का सौंदर्य

locationउज्जैनPublished: Nov 26, 2021 11:04:14 am

Submitted by:

anil mukati

हरियाली से धार्मिक नगरी में आई बहार, शहर में डिवाइडर पर लगे पौधे बनने लगे पेड़, फूलों की महक राहगीरों को कर रही आकर्षित

प्रकृति ने निखारा उज्जैन का सौंदर्य

शहर में रोड डिवाइडर पर लगे पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। इन पर लगे सुंगधित फूलों की महक राहगीरों को आकर्षित कर रही है।

उज्जैन. कितनी खूबसूरत से तस्वीर है… मौसम बेमिसाल बेनजीर है… ये कश्मीर है, ये कश्मीर है..। अमिमाभ बच्चन, विनोद मेहरा और राखी अभिनित फिल्म बेमिसाल का ये गीत उज्जैन की प्राकृतिक सौंदर्यता को देखकर सहसा ही लोगों की जुबां पर गुनगुनाने लगता है। हालांकि यहां कश्मीर की जगह पर उज्जैन होता है। ऐसा इसलिए कि सर्द मौसम उज्जैन की प्राकृतिक सुंदरता निखर रही है। साथ ही नगर निगम की ओर से डिवाइडर पर लगाए गए पौधे अब पेड़ बन चुके हैं और उन पर लग रहे फूल सहसा ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से बाबा महाकाल की नगरी के लिए भरपूर बजट रखा जाता है और इसका उपयोग भी होता है। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में विकास कार्य भी किए जा रहे हैं, इनमें सौंदर्यीकरण को भी खासा स्थान दिया जाता है। नए शहर में विकास प्राधिकरण भी सभी कॉलोनियों में हरियाली के लिए बगीचे और रोड डिवाइडर में पर्याप्त स्थान रखा जाता है। नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर आकर्षक पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनसे राहगीरों को सुखद अनुभूति हो रही है। देवास रोड पर बड़े गमलों में पौधे लगाए गए हैं, जो क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
निगम करता है देखरेख
शहर के लगभग हर डिवाइडर पर नगर निगम की ओर से पौधरोपण किया गया है। इसकी शुरुआत सिंहस्थ २०१६ के बाद से हो चुकी थी। कई जगहों पर उस दौरान लगाए गए पौधे अब भी जीवित हैं और ऑक्सीजन के साथ ही सुंदरता बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रहे हैं। नगर निगम के सभी छह जोन में इन पौधों की साज संभाल के लिए कर्मचारी भी नियुक्त है। उनके द्वारा समय-समय पर पौधों की छंटाई, पानी पिलाना आदि कार्य किए जाते हैं। साथ ही कई जगह पर स्थानीय रहवासी भी पौधों को पानी पिलाते हैं।
चंपा के फूलों की बहार
अभी डिवाइडर पर लगे पौधों में चंपा के फूलों की बहार आई हुई है। सर्दी के मौसम में यह पौधा बहुत फूल देता है, इसकी खुश्बू भी मोहक होती है। इसके अलावा ऑलमंडा, गुलदावरी, चमेली, रातरानी, नीम, गुलमोहर, कैक्टस, लिली और पॉम के पौधे भी बड़ी मात्रा में लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो