scriptरात के तापमान में गिरावट: शाम ढलते ही महसूस होने लगी ठंड | Night temperature is continuously falling | Patrika News

रात के तापमान में गिरावट: शाम ढलते ही महसूस होने लगी ठंड

locationउज्जैनPublished: Nov 14, 2017 06:13:35 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

हवा का पैटर्न ठंड के सीजन के हिसाब से धीरे-धीरे सेट होने जा रहा है। इसके चलते रात के तापमान में सतत गिरावट हो रही है।

patrika

warm clothing,temperature fall,

उज्जैन. हवा का पैटर्न ठंड के सीजन के हिसाब से धीरे-धीरे सेट होने जा रहा है। इसके चलते रात के तापमान में सतत गिरावट हो रही है। शाम ढलते ही वातावरण में गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। रात और सुबह के समय गर्म वस्त्र पहने बगैर घर से निकलना कष्टप्रद हो गया है। शहर में अब ठंड का अहसास होने लगा है। शाम ढलते ही हवा में गुलाबी ठंडक महसूस होने लगती है। रात के समय हवा सिहरन पैदा करने लगी है। रात और सुबह के वक्त लोगों को अब गर्म वस्त्रों की जरूरत महसूस होने लगी है।


आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है, लेकिन धूप में अब चुभन नहीं लगती। दोपहर के समय भी रह-रह कर चल रही हवा के झौकों में भी हल्की ठंडक का अहसास मिल रहा है। पिछले सात दिनों से रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है। दिन का तापमान भी ३० डिग्री के आसपास बना हुआ है।

अब ठंड बढऩे का सिलसिला शुरू होगा
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब वातावरण में ठंड बढऩे का सिलसिला शुरू होगा। वर्तमान में हवा का पैटर्न उत्तरी और उत्तर-पूर्वी चल रहा है। शाम के समय उत्तर-पश्चिम हवा भी चलते लगती है। औसतन २.० किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा से शाम ढलने के बाद सिहरन पैदा होने लगती है।

बूंदाबांदी के आसार भी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर एक-दो दिन में दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद मौसम में कुछ बदलाव आने के आसार हैं। ठण्ड तेज होगी। आसमान में बादलों की संभावना है। इससे मप्र के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार भी है।

ऐसी है पारे की स्थिति
तारीख दिन रात
१३ नवंबर ३०.० १२.०
१२ नवंबर २९.८ १२.८
११ नवंंबर ३०.० १३.५
१० नवंबर ३१.० १४.०
०९ नवंबर ३१.५ १५.०
०८ नवंबर ३२.० १५.४
०७ नवंबर ३२.६ १५.२ 3

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो