scriptअब नहीं होगी आवारा मवेशियों से दुर्घटना, चलाया इस तरह का अभियान | Now it will not be a tragedy of cattle, this kind of campaign | Patrika News

अब नहीं होगी आवारा मवेशियों से दुर्घटना, चलाया इस तरह का अभियान

locationउज्जैनPublished: Sep 03, 2018 12:43:18 am

Submitted by:

Lalit Saxena

शहर के विभिन्न इलाकों में चलेगा अभियान

patrika

शहर के विभिन्न इलाकों में चलेगा अभियान

नागदा. आवारा गोवंशों से हो रही दुर्घटनाओं के समाधान के लिए शहर के एक दल ने अनूठी पहल शुरू की है। दल सदस्यों द्वारा गोवंशों के सिंगों पर रेडियम की पट्टी लगाई जा रही है। जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से गोवंश का समूह दिखाई दे सके। दरअसल शहर में बीते दिनों से आवारा गोवंशों का समूह सड़कों पर विचरण करते देखा जा रहा है। रात्रि के समय गोवंशों के झुंड की टक्कर से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। परेशानी से निजात पाने के लिए राष्ट्रीय गो सेवा संघ द्वारा उज्जैन-जावरा बायपास मार्ग पर विचरण करने वाले गोवंशों के सींगों पर रेडियम की पट्टी लगाई जा रही है। संघ का उद्देश्य से है कि जब तक कांजी हाउस का निर्माण नहीं हो जाता तब तक दुर्घटनाओं को इस प्रकार रोका जाए। रेडियम लगाए जाने का क्रम पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएग।
क्या है मामला
शहर में आवारा गोवंशों की तादात एकाएक बढ़ती जा रही है। मवेशियों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर दर्जनों की संख्या में मवेशियों का झुंड जमघट लगाए बैठा दिखाई दे रहा है। परेशानी यही समाप्त नहीं हो जाती। मवेशियों का झुंड रात्रि के दौरान खड़ी फसलों के खेतों में प्रवेश कर उत्पादित फसलों को नुकसान पहुंचाता है। उक्त परेशानी की रोकथाम के लिए गोवंशों के सींगों पर रेडियम लगाकर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयास राष्ट्रीय गो सेवा संघ नागदा इकाई संरक्षक श्रेणिक जैन की अगुवाई में किया जा रहा है।
बिरलाग्राम में सबसे अधिक जमावड़ा
प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में बढ़ रहे मवेशियों का जमावड़ा बिरलाग्राम रहवासी क्षेत्र में अधिक देखने को मिल रहा है। कारण मवेशियों को पर्याप्त मात्रा में घरेलु भोजन मिल पाना है। बिरलाग्राम, गवर्नमेंट कॉलोनी क्षेत्र में मवेशियों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं इतनी तादात में मवेशियों द्वारा किए गए गोबर को साफ करने में लोगों के पसीने छुट जाते हैं। परेशानी से निजात के लिए लोगों ने नपा में शिकायत दी है। इतना ही नहीं खाचरौद जावरा स्टेट हाइवे को जोडऩे वाले महिदपुर नाके पर सुबह हो या रात सैकड़ों मवेशियों की सं?या दिखना आम बात है। लिहाजा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को वाहनों से निकलने में परेशान होना पड़ता है।
इन क्षेत्रों में अधिक परेशानी
सबसे अधिक मवेशियों की संख्या मुख्य मार्गों पर देखी जा रही है। जिसमें जवाहर मार्ग, पुराना बस स्टैंड, एप्रोच रोड, एमजी रोड, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, बिरलाग्राम, गवर्नमेंट कॉलोनी आदि शामिल है। स्थानों पर दर्जनों की संख्य में मवेशियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। मुख्य मार्गों पर झुंड में मवेशी उनके आसपास से निकलने वाले राहगीरों को टक्कर मार कर चोटिल कर रहे हैं।
गोशाला के लिए आगे आए लोग
संघ की पहल को देखते हुए वरिष्ठ समाजसवी मनोज राठी द्वारा संगठन को गोशाला निर्माण के लिए एक लाख दस हजार रुपए की राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। संघ सदस्यों को रेडियम लगाए जाने की प्रेरणा तहसील अध्यक्ष विजयसिंह राठौड़ से मिली है। अभियान की सराहना कमल जैन, जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष संजय मुराडिया, तहसील संगठन मंत्री धर्मेन्द्र बम, शक्तिसिंह राठौड़, दीपक जैन, संतोष नाहटा, प्रवीण पोरवाल, जितेन्द्र जैन, लाला पाराशर, नवीन पांडे्य, अनूप तिवारी, राजेन्द्र डाबी, हिमांशु दुबे, पीयूष विश्वकर्मा, रविंद्र नरुका, दीपक सिंह, रणवीर शेखावत आदि गो सेवकों द्वारा गोवंशों के सींगों पर रेडियम लगाकर अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
गोशाला बनाए जाने का मामला प्रक्रिया में है। मामले को लेकर बीते दिनों महिलाओं के एक समूह में ज्ञापन सौंपा था। प्रमुख मार्गों पर जमे मवेशियों के समूह को कर्मचारियों द्वारा शहरी सीमा से बाहर किया जा रहा है।
अशोक मालवीय, अध्यक्ष, नगर पालिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो