scriptOMG: गर्भवती होने के बाद खुला यह राज | OMG: Opening the Secrets After Being Pregnant | Patrika News

OMG: गर्भवती होने के बाद खुला यह राज

locationउज्जैनPublished: Jul 13, 2019 01:15:15 am

Submitted by:

anil mukati

एक साल तक हुआ किशोरी से बलात्कार, दो आरोपियों पर पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज

patrika

pregnant,rap,Opening,omg,secrets,

उज्जैन. इंदिरा नगर निवासी १६ वर्षीय किशोरी के साथ नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे ही थे। इसी बीच नाबालिग से बलात्कार का नया मामला सामने आया गया है। इसमें १४ वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों की दोस्ती हुई। इन्होंने जूना सोमवारिया कब्रिस्तान के पीछे बनी खोली में किशोरी को ले जाकर बलात्कार किया। खोटे काम का यह खेल एक साल तक चलता रहा। इसी बीच किशोरी को पेट में दर्ज की शिकायत हुई। मेडिकल परीक्षण में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जलालशाह टेकरा क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती थी। करीब एक वर्ष पूर्व किशोरी का परिचय जांसापुरा मस्जिद के सामने जीवाजीगंज निवासी कालू उर्फ रईस और हेलावाड़ी क्वार्टर निवासी रहीम से हुआ। आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसला लिया। रहीम किशोरी को कब्रिस्तान के पास बनी खोली में ले जाता और यहां कालू उसके साथ बलात्कार करता था। यह सिलसिला एक साल तक चला। इसी बीच किशोरी को पेट दर्द हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने किशारी का मेडिकल परीक्षण करवाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गर्भवती है। इसके पर महिला थाना पुलिस ने कालू और रहीम के खिलाफ धारा 376 सहित पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
महाकाल मंदिर में केक ले जाते युवक को पकड़ा
उज्जैन. एक युवक की महाकाल मंदिर मे जन्म दिन पर केक काटने मंशा पूरी नहीं हो सकी। उसे प्रवेश के पहले ही पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। शुक्रवार को एक युवक आम श्रद्धालुआें के प्रवेश द्वार प्रसाद की डलिया की आड़ में झोले में रखकर केक ले जा रहा था। मंदिर में बैग, झोला लेकर जाना प्रतिबंधित है। फेसेलिटी सेंटर में पुलिस जवान शुभम पचौरी और सुरक्षा गार्ड लता जायसवाल की युवक के पास के झोला देखा। रोककर पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसका जन्मदिन है और वह भगवान के समक्ष केक काटकर भोग लगाना चाहता है। युवक को बताया कि मंदिर में केक काटना प्रतिबंधित है। उसे समझाई देकर केक रख लिया और दर्शन के लिए जाने दिया। दर्शन कर वापस आने के बाद केक उस दे दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो