उज्जैन

पर्युषण पर्व : अहमदाबाद के गोल्ड पॉलिश सिक्कों से सजे शीतलनाथ

शीतलनाथ जैन मंदिर पर पर्युषण पर्व के चलते अहमदाबाद से आए गोल्ड पॉलिश सिक्कों से अंगरचना हुई।

उज्जैनSep 10, 2018 / 01:41 pm

Lalit Saxena

jain temple,paryushan festival,Samvatsari,

उज्जैन. पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शीतलनाथ जैन मंदिर पर पर्युषण पर्व के चलते अहमदाबाद से आए गोल्ड पॉलिश सिक्कों से अंगरचना हुई। मंदिर निर्माणकर्ता त्रिकमलाल अमृतलाल शाह परिवार मुंबई की पुत्री आयुषी शाह अहमदाबाद से ये सामग्री लाई हैं। परिवार की रीटा शाह के अनुसार मंदिर पर आकर्षक पुष्प व विद्युत सज्जा कराई गई है। 30 वर्ष पहले परिवार ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।

14 स्वप्नों की बोली व केसरिया छापे
शहर के 22 श्वेतांबर जैन मंदिर व 4 स्थानक भवनों में सोमवार को तीर्थंकर प्रभु महावीर के जन्मवाचन समारोह की धूम नजर आ रही है। पर्युषण पर्व अंतर्गत एकम तिथि पर कल्पसूत्र के उस अध्याय का वाचन किया जाता है, जिसमें भगवान के जन्म का प्रसंग है। भक्त अपने आराध्य भगवान को चांदी के पालने में विराजमान कर चांदी की डोर से झुलाते हैं। मंदिरों में माता त्रिशला के 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई जाती हैं और लड्डू व पंजेरी की प्रभावना बांटी जाती है। समाजजन ने केसरिया छापे व अक्षत वर्षा कर खुशियां मनाई। मंदिरों में इसके लिए विशेष तैयारियां व सजावट की गई है।

जन्म वाचन व संवत्सरी का महत्व
पर्युषण पर्व के आठ दिनों में से जन्मवाचन व सवंत्सरी पर्व का विशेष महत्व होता है। जन्मवाचन में साधु-साध्वी तीर्थंकर के जन्म दौरान की गृह दशा व काल का शास्त्रोक्त वर्णन करते हैं। भक्त पालनाजी घर ले जाएंगे और रातभर भक्ति की जाती है। इधर, स्थानक भवनों में भी सोमवार को जन्मवाचन समारोह मनाया जा रहा है। पर्व अंतर्गत इस दिन का समाजजनों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। रात के समय समाजजन सभी मंदिरों में अंगरचना दर्शन के लिए जाते हैं।

नयापुरा मंदिर से शोभायात्रा
नयापुरा मंदिर से दोपहर 12 बजे जन्मवाचन प्रसंग पर शोभायात्रा निकाली, जो उर्दूपुरा स्थित शीतलनाथ जैन मंदिर पहुंची। 42 सालों से यह परंपरा चल रही है, जिसमें समाजजन जुलूस के रूप में यहां पहुंचे।

कहां कब हुआ जन्म वाचन
– श्री यक्षराज माणिभद्र तीर्थ भैरवगढ़
जन्मवाचन- सुबह 8.30 बजे, संयोजन- श्रीआदिश्वर चंदाप्रभु श्रीसंघ
विशेष- गौतम प्रसादी आयोजन

– श्री आदिश्वर चंदाप्रभु मंदिर, नयापुरा
जन्मवाचन- दोप. 2 बजे से
संयोजन- मंदिर ट्रस्ट मंडल व श्रीसंघ
विशेष- साध्वी दमिता आदि ठाणा 4

– सिद्धचक्राराधान केसरिया तीर्थ, खाराकुआं
जन्मवाचन- दोपहर 2.30 बजे से
संयोजन- ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी ट्रस्ट, खाराकुआं
विशेष- साध्वी पूर्णयशा व आदि ठाणा

– श्री राजेंद्रसूरी जैन ज्ञान मंदिर, नमकमंडी
जन्मवाचन- दोपहर 1.30 बजे से
संयोजन- त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ
विशेष- आचार्य नित्यसेन सूरी की निश्रा

– श्री हीर विजयसुरी बड़ा उपाश्रय
जन्मवाचन- दोपहर 2.30 बजे से
संयोजन- बड़ा उपाश्रय पेढ़ी ट्रस्ट
विशेष- साध्वी सुरेखा की निश्रा में

– शीतलनाथ जैन कांच का मंदिर, दौलतगंज
जन्मवाचन- दोपहर 12 बजे
संयोजन- ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी ट्रस्ट
विशेष- आकर्षक अंगरचना होगी व लड्डू बटेंगे

– श्री आलौकिक पाश्र्वनाथ मंदिर, हासामपुरा तीर्थ
जन्मवाचन- दोपहर 12 बजे से
संयोजन- हासामपुरा मंदिर ट्रस्ट,
विशेष- आकर्षक अंगरचना

– नागेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर, अरविंद नगर
जन्मवाचन- सुबह 10.30
संयोजन- मंदिर ट्रस्ट, अरविंद नगर
विशेष- आकर्षक सजावट व प्रभु भक्ति

– शीतलनाथजैन मंदिर, फ्रीगंज
जन्मवाचन- दोपहर 12.39 बजे
संयोजन- फ्रीगंज सकल जैन श्वेतांबर श्रीसंघ
विशेष- साध्वी निर्मलगुणा की निश्रा

– वासूपूज्य स्वामी मंदिर, नमकमंडी
जन्मवाचन- दोपहर 3.30 बजे
संयोजन-वासूपूज्य स्वामी जैन मंदिर ट्रस्ट
विशेष- रत्नजडि़त अंगी व आकर्षक गहूली

– नमकमंडी स्थानक भवन, उज्जैन
जन्मवाचन- दोपहर 3 बजे
संयोजन- श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ
विशेष – मुनि अमृतऋषि

– नयापुरा स्थानक भवन, उज्जैन
जन्मवाचन- दोपहर 1 बजे
संयोजन- श्री वर्धमान स्थानवकासी जैन संघ

– श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ मंदिर, नानाखेड़ा
जन्मवाचन – सुबह 10.39 बजे
संयोजन – प्रकाशचंद सुराणा परिवार
विशेष – संध्या में संगीतमय प्रभु भक्ति

Home / Ujjain / पर्युषण पर्व : अहमदाबाद के गोल्ड पॉलिश सिक्कों से सजे शीतलनाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.